Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भूमि विवाद में फायरिंग होने से पिता को लगी गोली, पुत्र जख्मी
    Top Story

    भूमि विवाद में फायरिंग होने से पिता को लगी गोली, पुत्र जख्मी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 30, 2024Updated:July 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू । जिले के हुसैनाबाद थाना के दरुआ गांव के नोनिया बिगहा टोला में भूमि विवाद को लेकर गोली चल गई, जिसमें पिता के हाथ में गोली लग गई। पुत्र भी जख्मी है। दोनों पर उनके रिश्तेदारों द्वारा हमला किया गया। शुरुआती मारपीट में गोली मारने की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में इसकी जानकारी हुई। इसके बाद एफआईआर भी बदल गया। बताया जाता है कि दरुआ गांव निवासी संतोष कुमार सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे, उसी क्रम उनके चाचा और चचेरे भाई वहां पहुंचे और उन पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में संतोष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली भी चली। गोली हाथ में लगी।

    खबर मिलने पर संतोष कुमार सिंह के पुत्र आयुष्मान सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी लोहे के पाइप और रामी से हमला कर दिया। इस बीच, गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराया।

    ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए संतोष कुमार सिंह और आयुष्मान सिंह को घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों घायलों का बयान दर्ज किया। आयुष्मान सिंह ने थाने में आवेदन देकर गांव के अंजनी सिंह, विजय सिंह, प्रिंस सिंह, और उपेंद्र सिंह पर सामूहिक रूप से पिटाई करने एवं गोली मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। संतोष कुमार सिंह और उनके पुत्र आयुष्मान सिंह को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां संतोष कुमार सिंह की गंभीर हालत को देखकर रांची रिम्स रेफर किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article1,477 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 33वां जत्था जम्मू से रवाना, दर्शन करने वाले की संख्या 4.65 लाख पार
    Next Article वायनाड आपदा में अब तक 36 की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पर लगी मुहर, जानें क्या है बड़े फैसले

      January 9, 2026

      झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

      January 9, 2026

      रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की घूस लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार

      January 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पर लगी मुहर, जानें क्या है बड़े फैसले
      • झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
      • रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की घूस लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार
      • रांची में रहस्यमय ढंग से लापता अंश और अंशिका, 8 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
      • एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक लेकिन टैगिंग रसीद गायब…
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version