रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बंधु नगर स्थित आवास पर एक महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम इंदु भारती( 35) है। बताया जा रहा है कि इंदु भारती ने रस्सी के सहारे अपने कमरे में खुदकुशी कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।