Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»फिक्की ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.0 फीसदी रहने का जताया अनुमान
    बिजनेस

    फिक्की ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.0 फीसदी रहने का जताया अनुमान

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए विकास दर 7.0 फीसदी रहने का अनुमान जताया

    नई दिल्‍ली। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.0 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। उद्योग निकाय ने उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति 4.5 फीसदी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

    फिक्‍की ने गुरुवार को जारी आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा कि लगातार चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए औसत जीडीपी वृद्धि 7.0 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

    फिक्की आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण के अनुसार कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए औसत वृद्धि का पूर्वानुमान वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए 3.7 फीसदी रखा गया है। यह वित्‍त वर्ष 2023-24 में दर्ज लगभग 1.4 फीसदी की वृद्धि की तुलना में सुधार दर्शाता है। उद्योग निकाय को उम्‍मीद है कि अल नीनो प्रभाव में कमी आने से कृषि उत्पादन के लिए अच्छे संकेत मिलने की संभावना है। दूसरी ओर उद्योग और सेवा क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष में क्रमशः 6.7 फीसदी और 7.4 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है।

    रिपोर्ट में शामिल अर्थशास्त्रियों ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के उत्तरार्ध में ही नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट में कटौती की उम्मीद है, क्योंकि आरबीआई से मुद्रास्फीति के रुझान पर कड़ी नज़र रखते हुए अपने सतर्क रुख को जारी रखने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2024-25 (31 मार्च 2025) के अंत तक रेपो दर को घटाकर 6.0 फीसदी तक करने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 19 जुलाईः कारवां गुजर गया, गुबार देखते रहे…सुन याद आ जाते हैं नीरज
    Next Article भारत के ऊर्जा मंत्री खट्टर का नेपाल दौरा 28 जुलाई को, विद्युत व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      January 11, 2026

      अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग

      January 11, 2026

      साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      • धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां
      • अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version