रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में मां बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। हर दिन पांच महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है। हर दिन पांच हत्या और हर दिन पांच दंगे होते हैं। सबसे अधिक दुष्कर्म झारखंड में हुआ है। पुलिस भी नहीं सुन रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गयी है।

सरकारी दफ्तर में बिना पैसा के नहीं होता काम
बाबूलाल ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में बिना पैसा के काम नहीं होता। भ्रष्टाचार सरकार द्वारा पोषित हैं। अफसर कहते हैं कि हम पैसा देकर आये हैं, तो पैसा लेंगे ही। पुलिस को वसूली में लगा रखा है। झारखंड में 13 साल बीजेपी की सरकार रही, लेकिन कोई बता दे कि इस दौरान जमीन लूट हुई हो। सबसे अधिक जमीन हेमंत सोरेन ने ले रखी है। यहां के लोग कांग्रेस के समय जमीन से बेदखल हुए हैं। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। अपना और परिवार का विकास कर रहे हैं। 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version