Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, आरती स्थल लहरों में समाया
    राज्य

    काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, आरती स्थल लहरों में समाया

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -वरुणा नदी का बड़ा हिस्सा जलकुम्भी से पटा,पानी कॉरिडोर के मुहाने पर पहुंचा

    वाराणसी। पहाड़ों पर लगातार बारिश से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गंगा की लहरों में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती स्थल भी डूब गया है। गंगा सीढ़ियों को अपने आगोश में लेने के बाद तेजी से उपर चढ़ने लगी हैं। गंगा की लहरों में बढ़ाव का रुख देख गंगा आरती अब उंची सीढ़ियों पर होगी। मणिकर्णिका घाट स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागघाट स्थित रुक्मिणी मंदिर, ललिता घाट पर बनी जेटी भी लहरों में समा गई है।

    सोमवार को गंगा का जलस्तर 61.79 मीटर रिकार्ड पर पहुंच गया। हालांकि अभी जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से काफी नीचे है। इसके बावजूद गंगा किनारे घाट पर तीर्थ पुरोहित और पंडे अपनी चौकियां उपर की सीढ़ियों पर लगाने लगे हैं। रविवार को गंगा के जलस्तर में 36 घंटों से 10 सेमी प्रति घंटा की दर से वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की सुबह गंगा का जलस्तर 58.87 मीटर था। 24 घंटे बाद रविवार सुबह आठ बजे तक 1.14 मीटर जलस्तर बढ़कर 60.1 मीटर पहुंच गया। सुबह आठ बजे के बाद जलस्तर के वृद्धि की रफ्तार कम हुई। जलस्तर 09 सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था।

    जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम गंगा में नौका संचालन को लेकर सतर्क है। टीमें लगातार गंगा में गश्त कर रही हैं और नाविकों को सजग कर रही हैं। माना जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में इसी तरह बढ़ाव होता रहा तो नौका संचालन पर रोक लग जाएगी। नावों पर क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और लाइफ जैकेट को लेकर भी माझी समाज को जागरूक किया जा रहा है। उधर, गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से वरुणा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि आरंभ हो गई है। गंगा के पानी के पहले वरुणापार के सीवर का पानी भी नदी में गिर रहा है। वरुणा नदी का बड़ा हिस्सा जलकुम्भी से भी पट गया है। जलकुंभी से पटी वरुणा नदी का पानी कॉरिडोर के मुहाने पर पहुंच गया हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्पताल परिसर में बम मिलने से हड़कंप
    Next Article जलवायु परिवर्तन से आकाशीय बिजली गिरने में हो रही बढ़ोत्तरी
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा

      May 11, 2025

      सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट

      May 11, 2025

      मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version