रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार (7 जुलाई) को पत्नी कल्पना सोरेन और अपने एक बेटे के साथ रथ यात्रा में भाग लिया। रस्साबंधन के बाद उन्होंने रथ भी खींचा। इसके पहले 3 बजे से ही श्री विष्णुसहस्रनामर्चना हुई। इसमें पुरुष और महिला दोनों ने भाग लिया।

कल्पना सोरेन और बेटे के साथ पहुंचे हेमंत सोरेन
रथ यात्रा में रांची के सांसद संजय सेठ, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन, उनका एक बेटा, कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल भी रथ यात्रा में शामिल हुए। 5:11 बजे रथ से सीढ़ी को हटा दिया गया। इसके बाद रस्साबंधन हुआ और मुख्यमंत्री ने थोड़ी देर के लिए रथ खींचा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4:30 बजे जगन्नाथपुर पहुंच गए। 5:10 मिनट पर पूजा-अर्चना खत्म हुई। इसके बाद रथ में रस्साबंधन हुआ और मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। एक वीडियो ट्वीट कर उन्होंने लिखा- रांची में महाप्रभु की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होने का परम सौभाग्य मिला। जय जय जगन्नाथ स्वामी!

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version