रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि हाथरस में एक सत्संग के दौरान हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अबतक की अधिकृत सूचना के अनुसार 122 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है और मृतकों एवं हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है। श्री तिर्की ने कहा कि हाथरस की घटना इस बात को बताने के लिए पर्याप्त है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान सरकार एवं प्रशासन को न केवल अधिक सतर्कता और सावधानी की जरूरत है बल्कि, यूपी की सरकार और प्रशासन को अपनी लापरवाही पर अंकुश लगाने की भी जरूरत है। श्री तिर्की ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी को अपने गिरेबां में झांकने की जरूरत है क्योंकि मोदी और योगी सरकार केवल अपने चेहरे को चमकाने और अपनी ब्रांडिंग के प्रति समर्पित है जबकि आम लोगों को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

