Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हजारीबाग के प्राचार्य एहसानुल हक सहित 3 आरोपी भेजे गये पटना के बेउर जेल
    Top Story

    हजारीबाग के प्राचार्य एहसानुल हक सहित 3 आरोपी भेजे गये पटना के बेउर जेल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 12, 2024Updated:July 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किये गये हजारीबाग के प्राचार्य एहसानुल हक, उप प्राचार्य इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन की रिमांड पूरी होने के बाद सीबीआइ ने पटना की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में पटना के बेउर जेल भेज दिय गया है। बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में सीबीआइ झारखंड को केंद्र बनाकर जांच आगे की जांच कर रही है। वहीं, दोबारा परीक्षा कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिक दायर की गयी है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।

    झारखंड से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं
    इधर, हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज व जमालुद्दीन और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को रिमांड पर लेकर सीबीआइ पूछताछ कर रही है। इस दौरान जांच एजेंसी को झारखंड से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, सीबीआइ की एक टीम झारखंड में संजीव मुखिया, रॉकी व अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, झारखंड में इस मामले से जुड़े अभ्यर्थियों की भी तलाश कर रही है।

    4 जून को जारी हुआ था रिजल्ट
    मिली खबर के मुताबिक नीट पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुजरात के छात्रों के वकील ने दलीलें रखीं हैं। एक याचिका कर्ता के वकील ने कहा है, नीट परीक्षा का परिणाम 14 जून को घोषित किया जाना था। लेकिन इसे 4 जून को जारी कर दिया गया। हम परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। एक अन्य वकील ने कहा कि एनटीए को एक निजी काउंसलर संस्था से एक मेल मिला है। मेल में कहा गया है कि परीक्षा से एक दिन पहले ओएमआर घोटाला हो रहा है। साथ ही एक टेलीग्राम चैनल के नीट परीक्षा का क्वेश्चन पेपर अपलोड करने का दावा किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेएसएससी सीजीएल पेपर लीक का कनेक्शन बिहार से जुड़ा, सरगना अमन सिंह गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में हिंसक हुए गांधी के भक्त टाना भगत, 4 साल पुराने जमीन विवाद में 19 लोग घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version