रांची। दिल्ली हाइकोर्ट में लोकपाल के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर अब 4 दिसंबर को सुनवाई होगी। दरअसल, सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने 2020 में लोकपाल के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी। निशिकांत ने शिबू सोरेन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था।

लोकपाल ने 22 फरवरी 2024 को शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल शिकायत पर फैसला सुनाते हुए सीबीआइ को जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया था। साथ ही लोकपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े इस मामले में सीबीआइ को प्रारंभिक जांच छह महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया था। लोकपाल के आदेश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिल्ली हाइकोर्ट का रूख करते हुए याचिका दाखिल की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version