Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
    Top Story

    हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 4, 2024Updated:July 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद हेमंत सोरेन आज ही शाम पांच बजे राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बाद पद की शपथ लेंगे। फिलहाल, अकेले मुख्यमंत्री के तौर पर उनका ही शपथ ग्रहण होगा। मंत्रिमंडल का विस्तार और शपथ ग्रहण बाद में होगा।

    हेमंत ने आज सुबह राज्यपाल से भेंट की तो कहा जा रहा था कि हेमंत सरकार का शपथ ग्रहण सात जुलाई को होगा लेकिन हेमंत सोरेन के आवास पर चली बैठक में तय हुआ कि हेमंत आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और बाद में कैबिनेट का विस्तार होगा।

    इससे पूर्व इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से भेंट की थी। इसमें मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक कल्पना सोरेन, विनोद सिंह भी शामिल थे। राज्यपाल ने हेमन्त सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए गवर्नर के प्रति धन्यवाद भी व्यक्त किया। साथ ही कहा कि विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश के अंत की शुरुआत हो गई है। सत्यमेव जयते।

    कैबिनेट में बदलाव की संभावना नहीं
    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन की कैबिनेट में पुराने चेहरे ही नजर आएंगे या नये विधायकों को भी जगह मिलेगी। जानकारी के मुताबिक झामुमो से नये चेहरे को शामिल करने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इसका मतलब है कि हेमंत सोरेन के नये कैबिनेट में बसंत सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी, हफीजुल हसन और दीपक बिरुआ फिर मंत्री बन सकते हैं।

    कांग्रेस से अभी रामेश्वर उरांव, बादल और बन्ना गुप्ता मंत्री हैं। आलमगीर आलम मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह कौन होगा और कांग्रेस से चेहरे बदले जाएंगे कि नहीं, इस पर कांग्रेस में मंथन चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर नमन किया
    Next Article कांके में रैयती और गैरमजरुआ भूमि पर माफिया कर रहे कब्जा : बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

      May 9, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

      May 9, 2025

      झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version