Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»यमन में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर इजराइल ने किया हमला
    दुनिया

    यमन में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर इजराइल ने किया हमला

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साना। हूती विद्रोहियों द्वारा तेल अवीव शहर में किए घातक ड्रोन हमले के एक दिन बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी यमन में विद्रोही समूह के कई ठिकानों पर हमला किया। इजराइली सेना ने यह जानकारी दी।

    इजराइल-हमास के बीच अक्टूबर से युद्ध शुरू होने के बाद यह इजराइल द्वारा यमन की धरती पर किया गया पहला हमला प्रतीत होता है। इजराइली सेना ने बताया कि हूतियों के गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी बंदरगाह शहर हुदयदाह में उसके कई ठिकानों पर हमला किया। उसने कहा कि हाल के महीनों में इजराइल पर किए गए सैंकड़ों हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की गई है।

    हूती विद्रोही समूह के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुलसलाम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यमन पर ‘इजराइली हमला’ किया गया, जिसमें ईंधन भंडारण सुविधाओं और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया गया।

    अब्दुल सलाम ने कहा कि इजराइल इन हमलों से लोगों की पीड़ा को और बढ़ाना चाहता था। उसने कहा कि साथ ही यमन पर गाजा का समर्थन बंद करने का दबाव बनाने के लिए ये हमला किया गया।

    अब्दुल्सलाम ने कहा कि ये हमले यमन के लोगों और उसके सशस्त्र बलों को गाजा का समर्थन करने के लिए और अधिक मजबूत बनाएंगे। यमन में सुप्रीम पॉलिटिकल काउंसिल के मोहम्मद अली अल-हूती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”इसके जवाब में कई घातक हमले किए जाएंगे।”

    यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित मीडिया समूह अल-मसीराह टीवी ने बताया कि इजराइल ने बंदरगाह पर तेल और डीजल के भंडारण सुविधाओं और स्थानीय बिजली कंपनियों को निशाना बनाया है, जिसके कारण कई लोगों की मौत हुई है और कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसने बताया कि इस हमले से बंदरगाह पर आग लग गई है और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। यमन में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इजराइली हमले में कई लोग मारे गए और अन्य घायल हुए, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन के पूर्व सांसद की गोली मारकर हत्या
    Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने का किया वादा
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version