रांची। झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शन करना गुनाह है क्या, सहायक अध्यापकों का अपराध क्या है जैसे विभिन्न पोस्टर लेकर प्रदर्शन किये। साथ ही सहायक पुलिसकर्मी और होमगार्ड के परमानेंट का क्या हुआ, आंगनबाड़ी सहायिका एवं रसोईया संघ का क्या हुआ, 5 लाख नौकरी का क्या हुआ जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर हेमंत सरकार को घेरा। धरना देने वालों में भानू प्रताप शाही, अमर कुमार बाउरी, बिरंची नारायण, अपर्णा सेन गुप्ता, पुष्पा देवी, समरी लाल, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, अनंत कुमार ओझा समेत कई विधायक शामिल हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

