रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन के बाहर झामुमो विधायकों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान जम कर भाजपा विरोधी नारे लगाये गये। सभी जेएमएम विधायकों के हाथों में तख्ती थी, जिसमें लिखा था कि झारखंड और झारखंडी विरोधी भाजपा हाय हाय, संथाल है वीरों की धरती ,जब अंग्रेजों को नहीं छोड़ा, तो तुम्हारी क्या हस्ती। हेमंत है तो हिम्मत है। झारखंडी झुक कर जोहार करता है, अस्तित्व पर बात आये तो हूल के साथ वार करता है। हेमंत को झुका ना सके, तो झारखंड तोड़ने चल पड़े मिट जाओगे। कैसे लिया झारखंड लड़ के लिया झारखंड आदि स्लोगन लिखे थे।
झामुमो विधायकों का सदन के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया
Related Posts
Add A Comment