Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»केपी ओली नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त, सोमवार को लेंगे शपथ
    दुनिया

    केपी ओली नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त, सोमवार को लेंगे शपथ

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली सरकार के शुक्रवार को संसद में विश्वास का मत प्राप्त करने में विफल रहने के बाद राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने रविवार को नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। चौथी बार प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हुए ओली सोमवार को अपने मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। नेकपा (एमाले) और नेपाली कांग्रेस की गठबंधन सरकार के सभी महत्वपूर्ण विभागों के मंत्रियों के नाम तय कर लिये गए हैं।

    राष्ट्रपति भवन शीतल निवास से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले केपी शर्मा ओली को नेपाल के संविधान की धारा 76(2) के तहत प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

    इसी बीच राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति के प्रमुख सलाहकार डॉ. सुरेश चालिसे ने बताया कि शपथग्रहण के लिए सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे का समय तय किया गया है। शपथग्रहण समारोह में सहभागी होने के लिए सभी सांसदों, राजनीतिक दल के प्रमुखों, सुरक्षा प्रमुखों, प्रधान न्यायाधीश, प्रधान सेनापति, सरकार के सभी सचिवों समेत सभी प्रमुख लोगों को किया गया है।

    प्रधानमंत्री के साथ ही उनकी मंत्रिपरिषद में सहभागी मंत्रियों के नाम और उनके विभाग भी लगभग तय किए जा चुके हैं। नेपाली कांग्रेस के प्रकाशमान सिंह और नेकपा (एमाले) की तरफ से विष्णु पौडेल को उपप्रधानमंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा रमेश लेखक को गृह मंत्रालय, विष्णु पौडेल को उपप्रधानमंत्री के साथ वित्त मंत्री, आरजू राणा देउवा को विदेश मंत्री, प्रकाशमान सिंह को उपप्रधानमंत्री के साथ ही भौतिक पूर्वाधार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में नेकपा (एमाले) के 79 और नेपाली कांग्रेस के 88 सदस्य हैं। प्रचंड की पार्टी नेकपा (माके) के 32 सदस्य हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाठमांडू के होटल से 20 करोड़ की कोकीन के साथ मलेशियाई महिला गिरफ्तार
    Next Article सीमा जागरण मंच ने किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
    shivam kumar

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version