रांची। लैंड स्कैम केस के आरोपी राजकुमार पाहन गुरुवार को रांची प्रीवेंशन आॅफ मनी लांड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुआ। उसके खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया था। कोर्ट में उपस्थित होने के बाद कोर्ट ने उसे एक लाख का निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया। दरअसल लैंड स्कैम केस में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन दायर की गयी है, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान भी लिया।
इस केस के प्रमुख आरोपी बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप समेत अन्य फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। कोर्ट द्वारा संज्ञान लिये जाने के बाद आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी थी, लेकिन कोर्ट में उपस्थित होने के बाद अब राजकुमार को राहत मिली है।