Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गरीब बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. गदिया
    राज्य

    गरीब बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. गदिया

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2024Updated:July 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मेवाड़ में दो दिवसीय ओरिएंटेशन एवं क्षमता वृद्धि कार्यक्रम में 77 विषयों पर चर्चा

    गाजियाबाद। किसी के लिए कुछ करना ही शिक्षक के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। शिक्षक बने हो तो समाज व देश के लिए कुछ करना भी सीखो। बच्चों को पढ़ाने के अलावा भी कुछ और अच्छे संस्कार दो। ताकि वे देश व समाज के अच्छे नागरिक बन सकें। उन्हें केवल ग्रेजुएट नहीं रोजगार योग्य बनाओ। विशेषतौर पर गरीब परिवारों के बच्चों को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इसे संकल्प के साथ मंजिल तक पहुंचाएगा।’ वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने विवेकानंद सभागार में आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन एवं क्षमता वृद्धि कार्यक्रम के समापन अवसर पर ये नसीहतें अपने शिक्षण व गैरशिक्षण स्टाफ को दीं।

    उन्होंने दो दिन चले ओरिएंटेशन एवं क्षमता वृद्धि कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले 77 स्टाफ सदस्यों की बातें गौर से सुनीं। फिर इन पर पौने चार घंटे की अपनी विशेष रपट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि मेवाड़ में स्वस्थ परम्पराओं को लागू करना उनकी प्राथमिकता है। वह चाहते हैं कि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस महापुरुषों की जयंतियों के आयोजन व विचारवान लोगों के साथ विचार संगोष्ठियों के लिए भी पहचाना जाए। उन्होंने मेवाड़ की भावी योजनाओं की जानकारी भी शिक्षक स्टाफ को दी। इससे पूर्व मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने स्टाफ को कई प्रकार की हिदायतें व नसीहतें देकर मेवाड़ का वातावरण और अधिक मधुर, फ्रेंडली व गुणवत्तायुक्त शिक्षा से भरपूर बनाने की बात पर बल दिया। उन्होंने शिक्षक स्टाफ को शिक्षण व काउंसलिंग के अनेक महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

    इन प्रमुख बिन्दुओं पर हुई चर्चा-
    काउंसलिंग, ट्रेनिंग व प्लेसमेंट, रखरखाव, स्टडी मैटीरियल, प्रश्नोत्तर बैंक, शिक्षण, अनुशासन, शिक्षा पद्धति, विचार संगोष्ठी, जयंती समारोह, पीडीपी क्लास, कम्युनिकेशन गेम, प्रैक्टिकल वर्कशॉप, इफेक्टिव लीगल एड सेल, वैल्यू एडेड कोर्स, टू वे टीचिंग मैथेड, रिव्यू एंड ऑडिट कमेटी, नेशनल सेमिनार, गेस्ट लैक्चर, टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम, फ्यूचर प्लान, रिसर्च प्रोजेक्ट, एडवेंचर-इंडस्ट्रियल ट्रिप आदि।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंदौली में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलटी, तीन की मौत
    Next Article प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 31 जुलाई तक ही फसल बीमा: जिला कृषि अधिकारी
    shivam kumar

      Related Posts

      कोलकाता में ईडी ने वैध दावेदार को लौटाई 9.56 करोड़ की संपत्तियां

      July 17, 2025

      अपराधियाें ने पारस हॉस्पिटल में घुसकर मारी गाेली, सांसद ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

      July 17, 2025

      भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

      July 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता में ईडी ने वैध दावेदार को लौटाई 9.56 करोड़ की संपत्तियां
      • अपराधियाें ने पारस हॉस्पिटल में घुसकर मारी गाेली, सांसद ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
      • बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-1 से जीती
      • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, ज्वेल एंड्रू और जेदियाह ब्लेड्स को पहली बार मौका
      • भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version