रांची। झारखंड सरकार में मंत्री और विधायक दीपिका पांडेय सिंह का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के अनुसार देर रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक में शामिल होने के बाद लौट कर जब वह घर पहुंचीं, तो उनका संतुलन बिगड़ गया और उनके हाथ में चोट लग गयी। पहले दीपिका पांडेय को पारस अस्पताल ले जाया गया। यहां पता चला कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल उनका रामप्यारी अस्पताल में डॉ एसएन यादव की निगरानी में इलाज चल रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version