कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में लगातार बारिश की वजह से मौसम बदल गया है। राज्य वासियों को गर्मी से राहत मिली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम में तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने वाला है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और सारा दिन रह-रह कर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि भारी बारिश का सिलसिला नौ जुलाई तक जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने लोगों को बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



