Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपालः पूरे सदन के समर्थन से प्रधानमंत्री बने प्रचण्ड की एक चौथाई सांसदों के साथ हो रही विदाई
    दुनिया

    नेपालः पूरे सदन के समर्थन से प्रधानमंत्री बने प्रचण्ड की एक चौथाई सांसदों के साथ हो रही विदाई

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2024Updated:July 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -शुक्रवार को विश्वास का मत लेने की तैयारी
    काठमांडू। नेपाल में आमचुनाव के बाद दो बड़े राजनीतिक दलों के बीच दूरी बढ़ा कर खुद प्रधानमंत्री बने पुष्पकमल दाहाल को पहली बार पूरे सदन का समर्थन मिला था। शुक्रवार को उनकी विदाई से पहले उनके पक्ष में एक चौथाई से भी कम सांसदों का समर्थन रह गया है। 32 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी के नेता प्रचण्ड की प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को विदाई तय है। पहली बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद जब उन्होंने विश्वास मत हासिल किया था तो उन्हें 275 सदस्यों वाले सदन में 273 सांसदों का समर्थन मिला था। अब जबकि उनकी सरकार अल्पमत में आ गई है और शुक्रवार को वो अपना विश्वास का मत लेने जा रहे हैं तो उनके पक्ष में महज 63 सांसदों का समर्थन रह गया है। नेपाली राजनीति में हमेशा ही उथलपुथल लाने का दावा करने वाले प्रचण्ड खुद ही इस उथलपुथल के शिकार हो गए हैं। 32 सीटों के साथ कभी सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के 89 सांसदों के साथ मिल कर सरकार चलाया तो कभी अचानक रातों रात पलटी मार कर 78 सांसदों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी रहे नेकपा एमाले के साथ सरकार चलाई।

    प्रचण्ड खुलेआम यह बात कहते थे कि उनके पास 32 का जादुई नम्बर है जो कभी इधर तो कभी उधर करता रहेगा। प्रचण्ड ने कई बार दावा किया कि गठबन्धन बदलता रहेगा पर प्रधानमंत्री वो ही रहेंगे और पूरे पांच साल तक रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उनके बड़बोलेपन से आजिज आकर देश की दोनों सबसे बड़ी पार्टियां विपरीत विचारधारा की होने के बावजूद एक हुईं और जल्द ही प्रचण्ड को अपदस्थ कर दो तिहाई की बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही हैं। अब तक प्रचण्ड के साथ रहे नेकपा एमाले के अलावा जनता समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, जनमत पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, नागरिक उनमुक्ति पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा सबने साथ छोड़ दिया। प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के अलावा इन सभी दलों ने शुक्रवार को होने वाले विश्वास मत के खिलाफ मतदान करने का फैसला कर लिया है। प्रचण्ड के पक्ष में अब तक माओवादी के 32, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के 21 और एकीकृत समाजवादी के 10 सांसदों का समर्थन ही दिख रहा है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह भी अफवाह है कि कल विश्वास मत के दौरान एकीकृत समाजवादी पार्टी के 10 में से 5 सांसद फ्लोर क्रॉस कर सकते हैं। इस दल के दो प्रमुख सांसदों प्रेम आले और किसान श्रेष्ठ ने प्रचण्ड सरकार के विरोध में मतदान करने का ऐलान कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग पूरी
    Next Article झारखंड के चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में फटा बॉयलर, चार मजदूर झुलसे
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

      May 6, 2026

      बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध

      May 3, 2026

      इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 24 घंटे में किए 50 हमले, 41 की मौत, अभी भी मंडरा रहे ड्रोन

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा
      • बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
      • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
      • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
      • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version