Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»फ्रांस में किसी भी दल को बहुमत नहीं, वामपंथी गठबंधन सबसे आगे
    दुनिया

    फ्रांस में किसी भी दल को बहुमत नहीं, वामपंथी गठबंधन सबसे आगे

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पेरिस। फ्रांस के संसदीय चुनाव में किसी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिलने से त्रिशंकु संसद बन गया है। हालांकि चुनाव में वामपंथी गठबंधन न्यू पापुलर फ्रंट (एनएफपी) ने सबसे अधिक सीटें जीतकर धुर दक्षिणपंथियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां का समय से पहले संसदीय चुनाव कराने का दांव उलटा पड़ गया। कुल 577 सीटों पर हुए चुनाव में वामपंथी गठबंधन एनएफपी 182, मैक्रां के मध्यमार्गी गठबंधन को 168 और मरीन ली पेन गठबंधन को 143 सीट मिली है। जबकि बहुमत के लिए 289 का आंकड़ा जरूरी है। मतगणना में मैक्रां का मध्यमार्गी गठबंधन दूसरे और मरीन ली पेन की दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली व उसके सहयोगी तीसरे स्थान पर रहे।

    इससे पहले एग्जिट पोल में आश्चर्यजनक रूप से दक्षिणपंथियों की जगह वामपंथियों की बढ़त का अनुमान जताने के बाद पूरे फ्रांस में हिंसा भड़क गई। वीडियो फुटेज में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर दौड़ते, आग लगाते हुए और अशांति फैलाते देखा गया। चुनाव परिणामों के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री गैब्रियल अट्टल के इस्तीफे की पेशकश को राष्ट्रपति मैक्रों ने ठुकरा दिया, कहा-देश की स्थिरता के लिए वह स्थायी व्यवस्था होने तक पद पर बने रहें। फ्रांस में 30 जून को हुए पहले चरण के मतदान के बाद दक्षिण पंथी पार्टी नेशनल रैली आगे थी, लेकिन रविवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद सोमवार को मतगणना में उभरी तस्वीर से आने वाले दिनों में राजनीतिक उठापठक का खतरा उत्पन्न हो गया है। राष्ट्रपति मैक्रों का कार्यकाल अभी तीन वर्ष शेष है। उन्हें नीतियों के कार्यान्वयन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म ‘गांधी-गोडसे’ के फ्लॉप होने से मुश्किल में हैं राजकुमार संतोषी
    Next Article इंडोनेशिया में सोने की अवैध खदान में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version