पेरिस। आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स में पुरुषों की टीम स्पर्धा में शानदार जीत की बदौलत जापान ने सोमवार को ओलंपिक खेलों में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। जिमनास्टिक्स में स्वर्ण पदक जीतने की बदौलत जापान के खाते में छह स्वर्ण पदक और कुल 12 पदक हो गए हैं और वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

रविवार को प्रतियोगिता के अंत में शीर्ष पर चल रहा ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर खिसक गया, जबकि चीन, दक्षिण कोरिया और मेजबान फ्रांस आगे निकल गए।

रविवार को महिलाओं की 10 एमएम एयर पिस्टल निशानेबाजी में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता, जिसके साथ भारत संयुक्त 25वें स्थान पर है।

पदक तालिका इस प्रकार है-

पदक तालिका शीर्ष-5

देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल

जापान 6 2 4 12

चीन 5 3 2 10

दक्षिण कोरिया 5 3 2 09

फ्रांस 4 7 3 14

ऑस्ट्रेलिया 4 3 0 07

भारत 1 कांस्य के साथ 25वें स्थान पर है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version