Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अच्छे तिमाही नतीजे की उम्मीद की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। पॉजिटिव माहौल में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स 127.91 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,415.44 अंक पर के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.08 प्रतिशत की छलांग लगा कर 5,564.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 280.63 अंक यानी 1.58 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 18,007.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 40,401.45 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल नजर आया। एफटीएसई इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,198.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,622.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 235.14 अंक यानी 1.28 प्रतिशत कि छलांग लगा कर 18,407.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,454.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,778.17 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 476.47 अंक यानी 2.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,733.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 7,325.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,473 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत लुढ़क कर 39,566.86 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,623.14 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत टूट कर 1,307.80 में अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,946.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकानपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग, मुकदमा दर्ज
    Next Article बजट पेश होने के पहले शेयर बाजार पर दबाव, मजबूत शुरुआत के बाद लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी
    shivam kumar

      Related Posts

      सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन, स्टॉक मार्केट में कारोबार पर लगी रोक

      July 4, 2025

      दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

      July 4, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version