रांची। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सदन में विश्वासमत पर बोलते हुए कहा कि भाजपा के हाथ खून से रंगे हुए हैं। भाजपा के लोगों को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदीप ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक सरयू राय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लिखी दो किताबें लहरायीं। कहा कि सरयू राय ने मंत्रिमंडल में रहते हुए भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर लिखा है। बाबूलाल मरांडी ने भी भ्रष्टाचार पर किताब प्रकाशित कर भाजपा सरकार से जवाब मांगा था। इसलिए भाजपा के नेताओं को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार ही नहीं है। ये लोग क्या बोलेंगे। इनके हाथ खून से रंगे हुए हैं। अब भाजपा की नहीं चलेगी। जनता सब जान चुकी है।