रांची। सालों से जमे सचिवालय सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी चल रही है। कार्मिक विभाग ऐसे अधिकारियों की सूची बना रहा है। प्राथमिकता में 10 साल से जमे अधिकारियों की है जिन्हें इस बार बदला जायेगा। इस बार प्रशाखा पदाधिकारी, अवर सचिव से लेकर उप सचिव स्तर के पदाधिकारियों का भी तबादला किया जायेगा। कार्मिक विभाग ने तीन साल से जमे अधिकारियों की लिस्ट बना लिया है।

संभावना इनका तबादला आदेश जल्द निकल जाये। सूत्रों के अनुसार जलसंसाधन विभाग में हाल में हुई एसीबी की कार्रवाई के बाद सरकार ने कड़ा निर्देश कार्मिक विभाग को दिया है कि 10 साल से जमे सारे अधिकारियों को चिंहित किया जाये। विगत साल भी इस तरह की कार्रवाई हुई थी, लेकिन महज 168 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, अब भी ऐसे 170 अधिकारी एक स्थान पर सालों से जमे हैं। ऐसे में इस बार इनकी सूची बन रही है जिन्हें स्थानांतरित करते सचिवालय के दूसरे विभागों में पदस्थापित किया जायेगा। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में पदस्थापित अधिकारियों की सूची बनायी जा ही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version