कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार रात रात जमकर बारिश हुई है। सारी रात रह रहकर बारिश की वजह से कोलकाता के साथ ही हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कोलकाता में तो कुछ क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भी जम गया है जिसकी वजह से गुरुवार सुबह ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य 26.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 9.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। रात भर के दौरान 4.9 मिली मीटर बारिश हुई है। आज भी सारा दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



