Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुस्लिम-यादव के घटते समर्थन से बौखलाया राजद: संजय ठाकुर
    राज्य

    मुस्लिम-यादव के घटते समर्थन से बौखलाया राजद: संजय ठाकुर

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जन सुराज को भाजपा की बी टीम बताना प्रदेश राजद अध्यक्ष की बौखालहट

    पूर्वी चंपारण। जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के उस बयान की कड़ी भर्त्सना की है, जिसमें उन्होंने जन सुराज को भाजपा की बी टीम बताया है। यह उनकी बौखलाहट है और विकृत मानसिकता का द्योतक भी।

    जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ठाकुर ने कहा है कि राजद में मुस्लिम और यादव की लगातार उपेक्षा से उनका मोहभंग होता जा रहा है,जिससे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बौखला गये है और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

    उन्होने कहा है कि जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की बढ़ती ताकत उनका चुनावी रणनीतिक दक्षता और उन्हें बिहार के सभी वर्गों का मिल रहा जन समर्थन से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव के होश उड़ने लगे हैं। बिहार की जनता उनके पन्द्रह वर्षों के आतंक राज़ से परिचित हैं और काठ की हांडी दुबारा नहीं चढ़ने वाली है।

    मुस्लिम समाज अब यह समझ गये है कि उन्हें परिवारवादी राजद में न तो उचित सम्मान मिलने वाला है,न ही उनकी सरकार में कभी भागीदारी मिली और ना ही उनके समाज के लोगों को शिक्षित बनाया गया। राजद सुप्रीमो केवल अपने परिवार के लोगों को मजबूत किया और मुसलमान भाइयों को उसके अनुपात में टिकट ही नहीं दिया। यही कारण है कि आज़ बिहार विधानसभा में मुस्लिम विधायकों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम हो गयी है। राजद के परिवारवादी रवैए और अपनी लगातार उपेक्षा से परेशान बड़ी संख्या में यादव और मुस्लिम समुदाय के लोग जनसुराज जु़ड़ रहे है,जिससे राजद की जमीन खिसकती नजर आ रही है।

    उल्लेखनीय है,कि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक पत्र जारी कर प्रशांत किशोर और जन सुराज को भाजपा की बी टीम बताया है ताकि राजद के कार्यकर्ता समाज में भ्रम और अफवाह फैला सके। श्री ठाकुर ने कहा है कि जन सुराज महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है तथा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान का संपोषक है। जन सुराज जन नायक कर्पूरी ठाकुर, डाक्टर राम मनोहर लोहिया, महात्मा ज्योतिराव फुले और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के समाजवाद का पुरोधा है।ऐसे में राजद का आरोप बेबुनियाद और क्षुद्र मानसिकता का परिचायक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोगबनी से सिलीगुड़ी चलने वाली ट्रेन 13 जुलाई तक रद्द
    Next Article बिहार में नीतीश के बिना भाजपा का कोई स्थान नहीं: गोपाल मंडल
    shivam kumar

      Related Posts

      अमृतसर में साठ किलो हेरोइन बरामद

      June 30, 2025

      मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी

      June 29, 2025

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version