Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ताइवान में तूफान ‘गेमी’ का जमीन से आसमान तक असर
    दुनिया

    ताइवान में तूफान ‘गेमी’ का जमीन से आसमान तक असर

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2024Updated:July 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ताइपे। ताइवान में ‘तूफान गेमी’ का जमीन से लेकर आसमान तक असर दिख रहा है। आम जनजीवन ठप है। बाजारों को बंद करा दिया गया है। कामकाजी लोगों को छुट्टी दे दी गई। एयरलाइन कंपनियों ने उड़ानें भी रद्द कर दी हैं। मूसलाधार बारिश और तेज हवा के पूर्वानुमान के दौरान होने वाली तबाही से निपटने के लिए सेना को चौकस किया गया है।

    फोकस ताइवान सीएनए इंग्लिश न्यूज और ताइपे टाइम्स के अनुसार, केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा है कि गेमी के आज शाम पूर्वोत्तर तट पर टकराने की उम्मीद है। फिलहाल इसे मध्यम-शक्ति वाले तूफान के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसके बाद गेमी के ताइवान जलडमरूमध्य के पार जाने की संभावना है। शुक्रवार दोपहर बाद यह दक्षिणपूर्वी चीनी प्रांत फुजियान से टकराएगा। इसकी तीव्रता के मद्देनजर ताइवान में सारे स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। तेज बारिश से राजधानी ताइपे की सड़कें सुनसान हो गई हैं। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि 27 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ लगभग सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

    फोकस ताइवान सीएनए इंग्लिश न्यूज के अनुसार केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा है कि गेमी बुधवार सुबह ताइवान के पूर्वी हिस्से पर पहुंच गया। यह तेजी से देश की ओर बढ़ रहा है। हवा की गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। बुधवार आधी रात यह पूर्व में यिलान और हुलिएन काउंटी में तबाही मचा सकता है। इससे होने वाले भूस्खलन से गुरुवार सुबह तक सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

    केंद्रीय मौसम प्रशासन के विज्ञानी लियू यू-ची ने कहा कि यिलान में बुधवार आधीरात तक तेज हवा चलने की उम्मीद है। इस दौरान हुलिएन काउंटी के लोगों को सतर्क रहना होगा। गेमी के प्रभाव से 24 घंटे में 350 मिली मीटर से अधिक वर्षा हो सकती है।

    ताइपे टाइम्स के अनुसार, स्थानीय सरकारों ने कल रात घोषणा की कि तूफान गेमी के कारण ताइपे, न्यू ताइपे शहर, ताओयुआन, ताइनान, कीलुंग, सिंचू और काऊशुंग, साथ ही यिलान, हुलिएन, सिंचु, मियाओली, चियायी, पिंगटुंग, पेंघु और लियानचियांग काउंटी में स्कूल और कार्यालय आज बंद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट
    Next Article बजटीय प्रावधानों से सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सस्ता हुआ सोना और चांदी
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका की एंट्री से इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव की स्थिति और बिगड़ी

      June 22, 2025

      अमेरिका ने ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम, ट्रंप ने कहा-ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए

      June 22, 2025

      मलेशिया के जोहोर राज्य में तेल भंडारण फैसिलिटी में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version