Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शिक्षा, ज्ञान और नैतिकता के महत्व को भी समझाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व : शैलेश मिश्र
    Top Story

    शिक्षा, ज्ञान और नैतिकता के महत्व को भी समझाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व : शैलेश मिश्र

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2024Updated:July 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सह व्यास पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें गुरु के महत्व और उनके प्रति सम्मान की याद दिलाता है। यह पर्व हमें शिक्षा, ज्ञान और नैतिकता के महत्व को भी समझाता है। गुरु का स्थान समाज में सर्वोपरि है और उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करना हमारा कर्तव्य है। डॉ मिश्र रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से आयोजित गुरु पूर्णिमा सह व्यास जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

    डॉ मिश्र ने कहा कि गुरु समाज का पथ प्रदर्शक होता है। महर्षि वेद व्यास के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की साधना वेदव्यास के बताये गये मार्ग पर ही चलकर हो सकता है। अर्थ और काम की साधना धर्मपूर्वक करने की शिक्षा महर्षि वेदव्यास ने दी है। महर्षि वेदव्यास भारतीय संस्कृति के प्रवक्ता हैं। उनके द्वारा रचित महाभारत और पुराण भारतीय संस्कृति के धरोहर हैं। भारतीय जीवन मूल्यों, परंपराओं और संस्कारों का आश्रय लेकर संकटों से छुटकारा पाया जा सकता है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने संस्कृत वाङ्मय के विकास में महर्षि वेदव्यास के योगदान के पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु में गुरुत्व होना चाहिए। समाज और राष्ट्र के निर्माण में गुरु और शिष्य की महती भूमिका है, इसलिए उन्हें अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। शिष्य के व्यक्तित्व के विकास में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ द्विवेदी ने कहा कि यह दिवस जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गुरुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का है। धर्म को जानने वाले, धर्मानुकूल आचरण करने वाले, धर्मपरायण और सब शास्त्रों में से तत्त्वों का आदेश करने वाले को गुरु कहा जाता है। जैसे सूर्य के ताप से तप्त भूमि को वर्षा से शीतलता और फसल पैदा करने की शक्ति मिलती है। मारवाड़ी महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ राहुल कुमार ने कहा कि हमें जीवनपर्यंत अध्ययनशील रहना चाहिए। शिक्षक डॉ जगदंबा प्रसाद ने कहा कि माता-पिता सर्वोच्च गुरु होते हैं। शास्त्रज्ञान और व्यवहार ज्ञान देने वाले भी गुरु ही होते हैं। महर्षि वेदव्यास ने भारतीय संस्कृति और धर्म को सहेजने में अत्यधिक भूमिका निभायी है। विभागीय शिक्षिका डॉ श्रीमित्रा ने कहा कि आज के युग में भी गुरु का महत्व कम नहीं हुआ है। यद्यपि शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन आया है और शिक्षा प्राप्त करने के माध्यम भी बदले हैं, परंतु गुरु का स्थान अभी भी अनिवार्य है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से, हंगामे के आसार
    Next Article घर में घुस कर पति की हत्या की, पत्नी हिरासत में
    shivam kumar

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version