Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»स्कूल टाइम में रिषड़ा रेलवे स्टेशन के पास रोज लगता है भीषण जाम, लोगों को हो रही परेशानी
    राज्य

    स्कूल टाइम में रिषड़ा रेलवे स्टेशन के पास रोज लगता है भीषण जाम, लोगों को हो रही परेशानी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हुगली। हुगली जिले में रिषड़ा रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर एक नंबर रेलवे लाइन के पास टूटी हुई रेलवे दीवार से रोजाना हजारों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन आर-पार कर रिषड़ा स्टेशन पर चढ़ते और उतरते हैं। पूर्व में रेलवे ने इस टूटी हुई दीवार को जोड़ने का प्रयास भी किया था, जिसे बाद में तोड़ दिया गया था। इसी टूटी हुई दीवार से रोजाना रिषड़ा में रहने वाले हजारों लोग रेलवे लाइन पार करके रिषड़ा रेलवे स्टेशन पर चढ़ते और उतरते हैं।

    रोज स्कूल टाइम में जब लोकल ट्रेनें आती हैं तो इस टूटी हुई दीवार से सटे आरबीसी रोड पर टोटो चालक इस प्रकार अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं कि लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। टोटो चालकों के मनमाने तरीके से अपनी गाड़ी खड़ी करने के कारण एक तरफ जहां सड़क पर लंबा जाम लग जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पर खड़ा रहना पड़ता है और सड़क के खाली होने का इंतजार करना पड़ता है। चूंकि पूर्व रेलवे के हावड़ा-बर्दवान (मेन) शाखा पर ट्रेनों की आवाजाही बहुत ज्यादा है। इसलिए स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के रेलवे लाइन पर खड़ा रहने के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

    जिस स्थान पर यह जाम लगता है वह रिषड़ा थाने के बिल्कुल करीब है। फिर भी किसी अज्ञात कारण से रिषड़ा थाने की पुलिस इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करती है। रेलवे पुलिस के आंखों के सामने रोज स्कूली बच्चों और उनके अभिभावक रेलवे लाइन पर खड़े रहते हैं पर किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगता।

    स्थानीय रिक्शा स्टैंड के रिक्शा चालकों ने बताया कि जाम लगाने वाले टोटो चालक बाहरी हैं और स्कूल टाइम में वे जबरन अपनी टोटो सड़क पर खड़ी कर पैसेंजर उठाते हैं। हमने बार-बार पुलिस से मामले की शिकायत की है, लेकिन पुलिस बाहरी टोटो चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। कई बाहरी टोटो चालक हमारे स्टैंड में जबरन अपनी टोटो खड़ी कर देते हैं, टोटो हटाने को कहने पर वे मारपीट को उतारू हो जाते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल टाइम में यहां जाम लगना, शोर-शराबे और गाली-गालौज आम बात है। कोई देखने वाला नहीं है। शायद प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल के रानाघाट में व्यापारी और चालक की फिल्मी स्टाइल में चाकू मारकर हत्या
    Next Article बांग्लादेश पर दिए बयान की वजह से ममता ने गुरुवार को रद्द किया दिल्ली दौरा
    shivam kumar

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान

      July 12, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version