Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरकार में आते ही 6 माह के अंदर ओबीसी समाज को देंगे अधिकारः सुदेश महतो
    झारखंड

    सरकार में आते ही 6 माह के अंदर ओबीसी समाज को देंगे अधिकारः सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 7, 2024Updated:July 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सरकार बनते ही छह माह में ओबीसी को अधिकार: सुदेश
    -ओबीसी एकता अधिकार मंच का खुला केंद्रीय कार्यालय
    रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड की बड़ी आबादी के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा में वादा किया था कि जैसे ही सरकार में हम आयेंगे, छह माह के अंदर ओबीसी समाज का अधिकार देने का काम करेंगे, लेकिन सरकार के विदाई वर्ष में भी इस राज्य के ओबीसी समाज के साथ लॉलीपॉप दिखाने का काम किया गया। वह रविवार को ओबीसी एकता अधिकार मंच के अरगोड़ा स्थित केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बैठे मंत्री और मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं करते हैं। धरातल पर एक भी काम नहीं हो रहा है और ओबीसी समाज को छला जा रहा है। हम ओबीसी समाज की लड़ाई को मजबूती के साथ विधानसभा में रखने का काम करेंगे। ओबीसी समाज के लोगों से आग्रह करते हैं कि इस लड़ाई को मजबूती के साथ लड़े, ताकि ओबीसी समाज का हक अधिकार मिल सके।

    ओबीसी समाज के साथ कंधों से कंधा मिलाकर चलेंगे: संजय सेठ
    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ओबीसी समाज के साथ हम कंधों से कंधा मिलाकर चलेंगे। ओबीसी समाज की हर लड़ाई में मजबूती के साथ खड़ा रहेंगे।

    ओबीसी के साथ खड़ा हूं: जयसवाल
    विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि ओबीसी एकता अधिकार मंच के साथ हर मौके पर खड़े रहेंगे। जहां भी जरूरत होगी, वहां मंच को मेरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद और मंच के पदाधिकारियों के कार्यों को सराहना की।

    न्याय यात्रा रथ को किया रवाना
    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सुदेश कुमार महतो ने ओबीसी एकता अधिकार सह न्याय यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्याय यात्रा रथ राज्य के सभी जिलों में प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक ओबीसी समाज को जगाने का कार्य करेगा।

    ओबीसी समाज की आवाज बुलंद होगी: ब्रह्मदेव प्रसाद
    ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में ओबीसी समाज के लोगों को जागने के लिए गैर राजनीतिक संगठन ओबीसी समाज का गठन किया गया है। ओबीसी एकता अधिकार मंच का एकमात्र उद्देश्य ओबीसी समाज के हकए अधिकार की लड़ाई को मजबूती देने के लिए राज्य के 24 जिले में ओबीसी समाज का संगठन खड़ा कर ओबीसी समाज के आवाज को बुलंद करना है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओलंपिक गेम्स पेरिस-2024 में उत्तर पश्चिम रेलवे की निशा व अर्जुन बाबूटा करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
    Next Article रांची में निकली भव्य रथ यात्रा, सीएम हेमंत सोरेन ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
    shivam kumar

      Related Posts

      ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

      July 5, 2025

      कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड

      July 5, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version