Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दो राजद विधायकों ने कहा पार्टी में ही हैं ,पर जनता के आदेश पर ले सकते बड़े फैसले
    राज्य

    दो राजद विधायकों ने कहा पार्टी में ही हैं ,पर जनता के आदेश पर ले सकते बड़े फैसले

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नवादा से विधायक विभा देवी तथा रजौली के राजद विधायक प्रकाश वीर ने कहा कि राजद में हैं और आगे भी रहेंगे लेकिन समय पर अपने मालिक जनता के निर्देश पर कोई बड़े फैसले भी ले सकते हैं। दोनों विधायकों ने शुक्रवार को अपने नवादा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। 9 जुलाई को नवादा के आईटीआई मैदान में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में पूर्व विधायक कौशल यादव ,पूर्णिमा यादव, पूर्व विधान पार्षद सलमान रागिब का मिलन समारोह पार्टी का नहीं बल्कि व्यक्तिगत कार्यक्रम था ।

    दोनों विधायकों ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायक हैं । लेकिन किसी भी विधायक को इस कार्यक्रम की सूचना नहीं थी । यही कारण था कि बिना बुलाए मेहमान की तरह हम लोग जाना उचित नहीं समझा। पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी विधायक विभा देवी ने कहा कि मेरे पति तथा हमने आज तक किसी की शिकायत नहीं किया है । लेकिन लोग हम सबों की शिकायत कर समाज में नीचा दिखाना चाहते हैं। जिसे नवादा की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

    राजद विधायक विभा देवी ने पूर्णिमा देवी का नाम लिए बगैर कहां कि नवादा की पूर्व विधायिका जब चुनाव जीती थी, तो कभी घर से निकलने का भी काम नहीं किया था ।लेकिन आज जब हम विधायक हैं ,तो एक-एक गांव जाकर गरीबों की दुख दर्द में शामिल हो रही हूं । इसलिए आज भी जानता हमारे साथ है। रजौली के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक प्रकाश वीर ने कहा की विधानसभा खुल रहा है ।तभी हम लोग राजद के पक्ष में ही बैठेंगे ।पार्टी अगर कोई अलग निर्णय लेगी तो निश्चित तौर पर जनता के आदेश पर अपने फैसले लेंगे। दोनों विधायकों ने कहा है कि सदा राष्ट्रीय जनता दल के वफादार के रूप में काम किया है। आगे भी करने की कोशिश होगी ।लेकिन मजबूरी बस जनता की आवाज पर कोई बड़े फैसले भी ले सकते हैं।

    विभा देवी के निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। जो परिस्थितियों आएगी उसके हिसाब से बेहतर तरीके से काम किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक प्रकाश वीर ने कहा कि 9 जुलाई को आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का घोर अपमान किया गया था। जिस कारण आज भी पुराने कार्यकर्ता काफी दुखी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में चुनाव तिथि घोषित
    Next Article कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे में गोलीबारी से भारतीय उद्यमियों में दहशत
    shivam kumar

      Related Posts

      केदारनाथ यात्रा को 3 सितंबर तक अस्थायी रूप से रोका गया

      September 1, 2025

      पटना में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरु

      September 1, 2025

      जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

      September 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • योगेंद्र साव का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- जल, जंगल, जमीन बचाने की बात, लेकिन हो रहा विनाश
      • कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चले : प्रधानमंत्री
      • केदारनाथ यात्रा को 3 सितंबर तक अस्थायी रूप से रोका गया
      • पटना में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरु
      • झारखंड में जेजेएमपी के नौ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version