Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे में गोलीबारी से भारतीय उद्यमियों में दहशत
    दुनिया

    कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे में गोलीबारी से भारतीय उद्यमियों में दहशत

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरे (कनाडा)। भारतीय हास्य कलाकार और अभिनेता कपिल शर्मा के हाल ही में यहां खुले कैप्स कैफे (रेस्टोरेंट) पर हुई गोलीबारी से भारतीय उद्यमी डरे हुए हैं। यहां रह रहे भारतीय समुदाय ने कनाडा सरकार से तत्काल सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की गुहार लगाई है। इस बीच कपिल के कैफे ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि वह इस सदमे से उबर रहा है लेकिन हिंसा के खिलाफ अडिग हैं। कैफे की टीम ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपना दर्द साझा किया।

    वैंकूवर सन अखबार की खबर के अनुसार, जून से अब तक सरे शहर में दक्षिण एशियाई व्यापारिक समुदाय को प्रभावित करने वाली गोलीबारी की पांच वारदात हो चुकी हैं। एबॉट्सफोर्ड निवासी और व्यवसायी सतविंदर शर्मा (56) की 11 जून को गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। इससे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष और रिफ्लेक्शन बैंक्वेट हॉल्स के भी मालिक कुमार पर सात जून को गोलीबारी की गई। कई साल पहले उनके कारोबारी स्थल पर भी फायरिंग की गई थी।

    कुमार ने कहा कि इस समय सरे में रहना बहुत मुश्किल हो रहा है। यहां बहुत अधिक अपराध हो रहे हैं। हर दिन गोलीबारी हो रही है। कुमार ने कहा कि पुलिस ने कपिल के कैफे पर गुरुवार की गोलीबारी की घटना को हाल ही में हुई जबरन वसूली से जुड़े अपराधों से नहीं जोड़ा है, लेकिन स्थानीय समुदाय के लिए इन घटनाओं के बीच संबंध न देखना मुश्किल है। कुमार ने जबरन वसूली के मामलों में गिरफ्तारी कराने वाले सुराग के लिए 100,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।

    कुमार ने कहा कि सरे के बड़े-छोटे उद्यमी अब अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और जाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय हर कोई इस बात को लेकर डरा हुआ है कि इस देश में कैसे रहना है। उनका एक बैंक्वेट हॉल है, लेकिन लोग अब वहां आने से डरते हैं। हमारे परिवार भी डरे हुए हैं, क्योंकि पता नहीं कल क्या होगा।

    सरे के स्टाफ सार्जेंट लिंडसे ह्यूटन ने कहा कि पुलिस को भारतीय मीडिया में आई उन खबरों की जानकारी है, जिनमें कहा गया है कि एक खालिस्तानी अलगाववादी ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। इस बीच कपिल के कैफे ने बयान में कहा कि हमने स्वादिष्ट कॉफी और दोस्ताना बातचीत के जरिए गर्मजोशी, समुदाय और खुशी लाने की उम्मीद के साथ कैप्स कैफे खोला था। उस सपने के साथ हिंसा का टकराव दिल दहला देने वाला है। हम इस सदमे से उबर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मानेंगे।

    सीबीएस न्यूज (कनाडा) की खबर के अनुसार, सरे पुलिस सेवा ने बयान में कहा कि गुरुवार तड़के न्यूटन इलाके में 120वीं स्ट्रीट पर स्थित कैप्स कैफे में हुई गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कैफ को क्षति हुई है। सरे के निवासियों ने गोलीबारी पर चिंता व्यक्त की। मनिंदरदीप कौर ने कहा कि इस घटना ने उन्हें चिंतित कर दिया। कौर ने कहा कि सरे जैसे शहर में, यह बहुत निराशाजनक है। शारिन व्हिट्टी ने कहा कि यह शर्म की बात है कि इस व्यवसाय को निशाना बनाया गया। कपिल हमारे समुदाय और खासकर पंजाबी समुदाय के लिए प्रतिष्ठित कलाकार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो राजद विधायकों ने कहा पार्टी में ही हैं ,पर जनता के आदेश पर ले सकते बड़े फैसले
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश आज बिहार के 1.11 करोड़ पेंशनराें काे भेजेंगे 1227.27 करोड़ रुपये
    shivam kumar

      Related Posts

      ताइवान के आसपास चीन ने सैन्य हलचल तेज की, नौ विमान एडीआईजेड में घुसे

      July 12, 2025

      ट्रंप प्रशासन को जज का आदेश, लॉस एंजिल्स और कैलिफोर्निया में आव्रजन छापे फौरन रोके जाएं

      July 12, 2025

      ब्राजील का राष्ट्रपति कार्यालय अमेरिका से आने वाले ‘बोल्सोनारो इफैक्ट टैरिफ’ को रिसीव नहीं करेगा

      July 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड भाजपा को मिला अमित शाह का बूस्टर डोज
      • बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
      • राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version