Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अदाणी फाउंडेशन के धान-बीज और खाद वितरण से 120 किसानों को मिली सहायता
    Top Story

    अदाणी फाउंडेशन के धान-बीज और खाद वितरण से 120 किसानों को मिली सहायता

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। जिले के बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन ने गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा, गाली, बलोदर और चंदौल गांवों के 120 परियोजना प्रभावित परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाले धान के बीज और उर्वरकों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल सीजन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना था। मानसून के आने के साथ अदाणी फाउंडेशन की समय पर की गई यह पहल किसानों के बीच एक नई आशा और उत्साह का संचार कर रही है, जिससे इस खेती के मौसम में बेहतर फसल होने की उम्मीदें और भी मजबूत हुई है।

    कार्यक्रम के दौरान महुगाईं कला पंचायत की मुखिया बेबी देवी और चंदौल पंचायत के कृषि मित्र सनित महतो ने किसानों को संबोधित करते हुए उन्नत किस्म के धान बीज अपनाने की सलाह दी और क्षेत्रीय भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप फसलों के चयन पर जोर दिया।

    जैविक खेती से सुधरती है मिट्टी की सेहत
    कार्यक्रम के दौरान भोक्ता समाज के सचिव और गाली गांव के ग्रामीण बलदेव गंझू ने रासायनिक उर्वरकों की जगह वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती न केवल मिट्टी की सेहत सुधारती है बल्कि दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता को भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि यह वितरण कार्यक्रम न केवल किसानों को संसाधन देने की पहल है, बल्कि उन्हें ज्ञान, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी अग्रसर करता है।

    बड़कागांव में लगातार जारी है अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल
    हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में अदाणी फाउंडेशन न केवल कृषि क्षेत्र में बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे कई अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी निरंतर कार्य कर रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेत्र परीक्षण शिविर और टीबी पोषण किट वितरण जैसे कार्यक्रमों का सफल आयोजन इसका एक जीवंत उदाहरण है। इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार प्रशिक्षण और वित्तीय जागरूकता को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के छह जिलों में 17 को भारी बारिश की संभावना
    Next Article लातेहार-महुआडांड़ सड़क पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबा बैद्यनाथ धाम में तीन दिनों में चार लाख 75 हजार 659 श्रद्धालुओं ने किया जलापर्ण

      July 17, 2025

      झारखंड के पलामू जिले में सबसे अधिक 204 मिलीमीटर हुई बारिश

      July 17, 2025

      रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री

      July 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कोलकाता में ईडी ने वैध दावेदार को लौटाई 9.56 करोड़ की संपत्तियां
      • अपराधियाें ने पारस हॉस्पिटल में घुसकर मारी गाेली, सांसद ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
      • बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-1 से जीती
      • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, ज्वेल एंड्रू और जेदियाह ब्लेड्स को पहली बार मौका
      • भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version