Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमित अग्रवाल बने रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष, भावना तनेजा सचिव
    Top Story

    अमित अग्रवाल बने रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष, भावना तनेजा सचिव

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल और भावना तनेजा सचिव बनीं। रोटरी क्लब ऑफ रांची का 72वां अधिष्ठापन समारोह रांची के स्थानीय होटल में हुआ। समारोह में अमित अग्रवाल ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं भावना तनेजा ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। समारोह की शुरुआत निर्वतमान अध्यक्ष रोटेरियन गौरव बगरॉय की वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुती से हुई। उन्होंने क्लब के किए गए सामाजिक कार्यों और परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा।

    समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए रोटरी मिशन के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने रोटरी क्लब को समाज में बढ़ते ड्रग्स की लत को कम करने के लिए सरकार के कार्यों में सहभागिता निभाने का सुझाव दिया। समारोह में डीजीपी ने रोटरी क्लब ऑफ रांची के मानद सदस्य के रूप में भी शपथ ली।

    नये अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने रोटरी रांची के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें विश्व स्तर पर एक होकर “स्वयं से ऊपर सेवा” के मंत्र को अपनाना है एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवा प्रदान करनी है | उन्होंने वर्ष 2025-26 रांची शहर में तीन डायलिसिस मशीन, एक अफ़्रेसिस मशीन एवं एक आई चेक वैन देने का निर्णय लिया। उन्होंने वर्ष 2025-26 मे शिक्षा, स्वास्थ, वातावरण, आर्थिक सुधार एवं रोटरी इमेज जैसे सभी क्षेत्रों मे काम करने का प्रण लिया है। इस वर्ष दो नये रोटरी क्लब तीन रोटरेक्ट क्लब क्लब बनाने का संकल्प लिया। दिसम्बर माह में क्लब की मेजबानी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव समागम रांची में मनाया जाएगा, जिसमें झारखण्ड एवं बिहार से करीब दो हज़ार सदस्य आयेंगे। ये डिस्ट्रिक्ट के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

    असिस्टेंट गवर्नर हरमिंदर सिंह ने बताया रोटरी पूरे विश्व में कार्यरत है । इसकी पहल पर ही आज विश्व से पोलियो का नामोनिशान मिट गया और अब रोटरी ने सम्पूर्ण साक्षरता एवं सबके लिए स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाया है। मुख्य अतिथि अनुराग गुप्ता एवं संपादक शाहिद पॉल ने क्लब सोवेनियर का विमोचन किया। मंच संचालन कांता मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जोगेश गंभीर ने किया।

    नई टीम जिन्होंने पदभार ग्रहण किया-
    अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव भावना तनेजा, कोषाध्यक्ष लोकेश साहू, निर्वतमान अध्यक्ष गौरव बगरॉय, उपाध्यक्ष शालिनी सिंघानिया, प्रेसिडेंट इलेक्ट ललित त्रिपाठी, निदेशक डॉ. अनिल कुमार पांडेय, रमेश धरनीधारका, अजय जैन, गिरीश अग्रवाल, जसदीप सिंह, क्लब ट्रेनर राजीव मोदी और सार्जेंट रजत बहल।

    समारोह में भंडारी लाल, अजय छाबड़ा, जोगेश गंभीर, अनिल सिंह, रेखा सिंह, राजीव मोदी, रविन्द्र सिंह चड्ढा, सुमित अग्रवाल, डॉ विनय ढांढनिया, राजेशनाथ शाहदेव, संजय कश्यप, डॉ उदीप लाल, गुरवीर सिंह, डॉ ए सान्याल, डॉ डॉली टंडन, प्रियंका त्रिपाठी, मर्यादा गंभीर, हितेश भगत, मेघा कपूर, दीपक अग्रवाल, किशोर मंत्री, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के सुकमा में 1.18 करोड़ के 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती पर मुख्यमंत्री-राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      July 12, 2025

      वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

      July 12, 2025

      विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला

      July 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड भाजपा को मिला अमित शाह का बूस्टर डोज
      • बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
      • राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version