Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पटना के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्या का मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार
    राज्य

    पटना के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्या का मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। पटना के उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अशोक साव खुद भी कारोबारी है और लंबे समय से खेमका के संपर्क में था।

    घटना की रात 11.45 बजे के करीब उमेश यादव ने जब गोपाल खेमका के सिर में गोली मारी और स्कूटी से फरार हो गया तो पास में स्थित अशोक साव के छज्जुबाग स्थित फ्लैट संख्या 601 में चला गया था। वह वहीं छिपकर रह रहा था ताकि पुलिस या किसी अन्य को कोई संदेह ना हो। हालांकि पुलिस ने पहले उमेश यादव को गिरफ्तार किया जिसके बाद उसकी निशानदेही पर विकास उर्फ़ राजा का भी एनकाउंटर किया।

    बिहार एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस मामले से जुड़े विकास उर्फ़ राजा का एनकाउंटर किया है। पटना पुलिस ने बताया कि विकास ने ही उमेश यादव को हथियार मुहैया कराया था। पुलिस ने विकास के पास एक पिस्टल, कारतूस, खोखा आदि बरामद किया है। यह मुठभेड़ पटना के मालसलामी इलाके में मंगलवार तड़के 2.45 बजे हुई।

    पटना के उद्योगपति गोपाल खेमका के हत्या का मास्टरमाइंड अशोक साव बिहार शरीफ लहेरी थाना के मथुरिया मुहल्ला का रहने वाला है। जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर अशोक साव को चिन्हित किया गया। पुलिस को शक तो पहले से ही था, लेकिन अब पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश की बात स्वीकार कर ली है। हैरत की बात यह है कि अशोक साव ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर उमेश यादव को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

    उमेश को एक लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे। पुलिस ने उमेश यादव को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल, 80 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक लाख नगद बरामद कर लिए हैं। यह मामला तब और संवेदनशील बन गया जब पता चला कि सात साल पहले खेमका के बेटे की भी हत्या हाजीपुर में कर दी गई थी।

    शुक्रवार देर रात 11.30 बजे खेमका की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे राजधानी में दहशत फैल गई थी। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस पर विपक्ष ने बिहार सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर घेरना शुरू कर दिया था। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस केस के बाकी कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। फिलहाल अन्य सहयोगियों और साजिशकर्ताओं की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने को लेकर डीएम ने की बैठक
    Next Article बिहार कैबिनेट की बैठक में पहली बार युवा आयोग का गठन के प्रस्ताव को मंजूरी
    shivam kumar

      Related Posts

      जीएसटी दरों में कटौती से अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा : जफर इस्लाम

      September 8, 2025

      कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जेसीओ समेत तीन सैन्यकर्मी घायल

      September 8, 2025

      पंजाब ने बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे में केंद्र सरकार से मांगे 25 हजार करोड़

      September 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
      • अंजुमन इस्लामिया चुनाव को लेकर रणनीति तय, भ्रष्ट चेहरों से बनाई जाएगी दूरी
      • जमशेदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, दहेज प्रताड़ना का आरोप
      • इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए दक्षिण अफ्रीका पर लगा जुर्माना
      • महिला एशिया कप हॉकी में भारत ने सिंगापुर को 12-0 से रौंदा, सुपर-4 में बनाई जगह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version