Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीन के नागरिक कल से कर सकेंगे पर्यटन वीजा के लिए आवेदन-भारतीय दूतावास
    दुनिया

    चीन के नागरिक कल से कर सकेंगे पर्यटन वीजा के लिए आवेदन-भारतीय दूतावास

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग। भारत भ्रमण के शौकीन चीन के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय दूतावास ने बुधवार को घोषणा की कि 24 जुलाई से चीन के नागरिक पर्यटन वीजा के आवेदन कर सकते हैं। भारत के इस फैसले पर चीन के विदेश मंत्रालय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। ग्लोबल टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, चीन स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट सिना वीबो अकाउंट के माध्यम से यह घोषणा की। भारतीय दूतावास ने कहा कि 24 जुलाई से चीन के नागरिक पर्यटन वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही समय लेकर बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों में व्यक्तिगत रूप से अपना पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

    चाइना डेली अखबार की खबर के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने पांच साल के अंतराल के बाद यह सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। चीन अब दोनों देशों के बीच कार्मिक आदान-प्रदान को सुगम बनाने के लिए भारत के साथ संवाद और परामर्श जारी रखने को तैयार है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन ने भारत के इस कदम को सकारात्मक लिया है। भारत का यह निर्णय दोनों पक्षों के साझा हितों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि चीन स्थित भारतीय दूतावास ने पर्यटन वीजा आवेदन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया कि 24 जुलाई से चीन के नागरिक भारत जाने के लिए पर्यटन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में चौतरफा तेजी का रुख
    Next Article पाकिस्तान में मानसून का कहर, नदी-नाले उफान पर, भूस्खलन, रास्ते बंद, 234 लोगों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

      July 24, 2025

      रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत

      July 24, 2025

      नेपाल : पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की पार्टी सदस्यता रद्द

      July 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version