Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सिलिगुड़ी में फर्जी दस्तावेजों के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
    राज्य

    सिलिगुड़ी में फर्जी दस्तावेजों के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिलिगुड़ी के पास एक संदिग्ध चीनी नागरिक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना सोमवार रात की है जब खोड़ीबाड़ी थाना पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सहायता से भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए इस विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया।

    सिलिगुड़ी पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी सिलिगुड़ी के पानीटंकी इलाके के न्यू ब्रिज स्थित ट्रेड एंड ट्रांजिट रूट से हुई, जहां एसएसबी की 41वीं बटालियन की ‘सी’ कंपनी नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति के पास से संदेहास्पद दस्तावेज मिलने पर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति के पास से दो अलग-अलग नामों से जारी स्विस पासपोर्ट और एक फर्जी नेपाली नागरिकता दस्तावेज बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की असली पहचान क्या है, वह भारत में किस रास्ते से दाखिल हुआ और उसका उद्देश्य क्या था—इन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने पुष्टि की है कि वह असल में चीन का नागरिक है। पुलिस के अलावा केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह कोई सामान्य घुसपैठ नहीं, बल्कि किसी बड़ी साजिश की कड़ी हो सकती है।घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाएं पहले भी संदिग्ध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होती रही हैं, ऐसे में इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियां बेहद गंभीरता से ले रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार दूसरे दिन ओडिशा तट पर शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का परीक्षण
    Next Article अभिनेता कायोज़ ईरानी ने एक्टिंग को कहा -अलविदा
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी

      July 29, 2025

      एनआईए ने श्रीनगर मुठभेड़ में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मारे जाने की जांच शुरू की

      July 29, 2025

      हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से है : अखिलेश यादव

      July 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version