Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सावन के पहले दिन पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
    Jharkhand Top News

    सावन के पहले दिन पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सावन के पहले दिन राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में शुक्रवार तड़के सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। पहाड़ी मंदिर में जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ पर जल अर्पित कर सुख, समृद्धि की कामना की। पहाड़ी मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। फूल-मालाओं से सजे मुख्य द्वार से लेकर मंदिर शिखर तक आस्था और सौंदर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने इस बार तकनीक का सहारा लिया है। मंदिर के मुख्य द्वार के पास एलईडी स्क्रीन लगाई गई है ताकि लंबी कतारों में न लग पाने वाले श्रद्धालु भी पहाड़ी बाबा के दर्शन दूर से ही कर सकें।

    सावन के पहले दिन तैयारियों का जायजा लेने रांची सदर के एसडीओ उत्कर्ष कुमार स्वयं पहाड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर और आस-पास के रास्तों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। एसडीओ ने बताया कि पहली सोमवारी तक शेष बची सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाएगा। ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में कहीं अव्यवस्था न हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर के भीतर और बाहर पुलिस बल और विशेष रूप से महिला जवानों की तैनाती की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्काउट-गाइड की टीम भी भक्तों की सेवा में जुटी हैं।

    दूसरी ओर चुटिया सुरेश्वर धाम, रातू रोड शिव मंदिर, अपर बाजार शिवालय, कांके रोड स्थित शिवधाम, हरमू मंदिर, कोकर शिव मंदिर , धुर्वा बरियातू, बूटी मोड़ सहित अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। कई जगहों पर भक्तों ने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सावन माह में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई मंदिरों में लाउडस्पीकर से भक्ति गाने बजाए जा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण ओम नमः शिवाय के ध्वनि से गुंजायमान हो गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंदीय रक्षा राज्यमंत्री सहित अन्य ने किया बाबा आम्रेश्वर धाम श्रावणी मेले का उद्घाटन
    Next Article इंस्पेक्टर से डीएसपी बने छह अधिकारियों को आईजी ने लगाया बैच
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

      July 11, 2025

      इंस्पेक्टर से डीएसपी बने छह अधिकारियों को आईजी ने लगाया बैच

      July 11, 2025

      केंदीय रक्षा राज्यमंत्री सहित अन्य ने किया बाबा आम्रेश्वर धाम श्रावणी मेले का उद्घाटन

      July 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • हमने पाकिस्तान में घुसकर नौ ठिकानों को उड़ाया, एक भी नहीं चूका: डोभाल
      • एक देश एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक
      • सबसे तेजी से बच्चे पैदा कर रहे मुस्लिम:वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर जानिए चौंकाने वाले आंकड़े, हिंदू आबादी घटी
      • हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version