Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक हैं बम्हणी गांव स्थित 12 शिवलिंग
    Jharkhand Top News

    द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक हैं बम्हणी गांव स्थित 12 शिवलिंग

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। झारखंड में शिव पूजन की परम्परा कब और कहां से शुरू हुई, इसकी तो कोई सटीक जानकारी किसी को नहीं है, पर इतना तय है कि झारखंड खासकर खूंटी जिले में शिवपूजन की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है।

    जानकार बताते हैं कि पाशुपात्य संप्रदाय को शैव धर्म का सबसे प्राचीन संप्रदाय माना जाता है। प्राचीन ग्रथों के अनुसार इस क्षेत्र में असुरों का सामाज्य था और उनके आराध्य देवों के देव महादेव थे,उनके बिना उनके अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यही कारण है कि पूरे खूंटी जिले में शैव आराधना के कई ऐतिहासिक और प्राचीन स्थल विद्यमान हैं।

    बात चाहे बाबा आम्रेश्वर धाम की करें, विशाल पीपल पेड़ पर विराजमान जरिया महादेव टोली के भोलेनाथ हों या खूंटी के बुढ़ावा महादेव अथवा नामकोम के बूढ़ा महादेव या तोरपा के पतरायुर स्थित बाबा नागेश्वर धाम अथवा कौई अन्य। ये सभी शिवलिंग स्वयंभू हैं और किसी ने उनकी स्थापना नहीं की है।

    खुले आसमान के नीचे विराजमान 12 शिवलिंग
    देवो कें देव महादेव के भक्तों के लिए ऐसे ही एक और आस्था का केंद्र है मुरहू प्रखंड स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग। वहां के बुजुर्गों की मानें तो, बम्हणी गांव में खुले आमसान के नीचे विराजमान बारह शिवलिंग द्वादश ज्योतिर्लिंग क्रे प्रतीक हैं। गांव कें पूर्व जमींनदार परिवार से संबंध रखनेवाले 80 वर्षीय खुश बहाल सिंह और हरिला देवी ने कहा कि मूल रूप से उनके वंशज मुरहू प्रखंड के गानालोया गांव के रहने वाले थे। शिकार खेलने कें दौरान उन्हें एक ही जगह बारह शिव लिंग के दर्शन हुए, तभी से उनके पूर्वज यहां आकर बस गये। खुश बहाल सिंह ने बताया कि इस स्थान का संबंध महाभारत काल से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का सर्वांग स्वरूप देखना हो तो, बम्हणी गांव से बेहतर कोई उदाहरण नहीं हो सकता। खुश बहाल सिंह ने बताया कि सिर्फ एक शिव लिंग का ही मंदिर बना है और अन्य सभी शिव लिंग खुले आमसान के नीचे ही विराजमान हैं।

    सरकार द्वारा सभी शिव लिंगों के आसपास दो-तीन फीट की घेंराबंदी के आलावा पूरे धाम परिसर की घेराबंदी कराई गई है। मंदिर में पूजा करने आई मंजू देवी ने बताया कि वहां पर सैकड़ों वर्षों से ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को विशाल मंडा पूजा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि मंदिर की दिशा में आदिकाल का एक तालाब भी है।

    वहीं स्नान करने के बाद श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते थे। कहा जाता है कि पहले तालाब से जो कुछ मांगा जाता था उसकी पूर्ति होती थी, लेकिन अब यह बात देखने को नहीं मिलती, पर तालाब अब भी विद्यमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाली तीज 27 को, अखंड सौभाग्य की महिलाएं करेंगी कामना
    Next Article गैंगस्टर चंदन मिश्रा के हत्यारों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में एक गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री

      July 22, 2025

      झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

      July 22, 2025

      हरियाली तीज 27 को, अखंड सौभाग्य की महिलाएं करेंगी कामना

      July 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का खत्म हुआ नापाक साम्राज्य, चला रहा था अंतरराष्ट्रीय रैकेट
      • झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
      • विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
      • विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
      • झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version