Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    राज्य

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार महिला नक्सली भी शामिल
    नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में सक्रिय रहे 33 लाख रुपये के इनामी आठ नक्सलियों ने गुरूवार काे नारायणपुर एसपी, बीएसएफ और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार महिला नक्सली शामिल हैं। राज्य सरकार की पुनर्वास नीत‍ि के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियाें काे 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

    नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने आज बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में माओवादी संगठन के प्लाटून-16 का कमांडर कमलेश और संगठन की मेडिकल यूनिट से जुड़ा डॉक्टर सुखलाल उर्फ मुखेश जैसे बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। यह दोनों लंबे समय से अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में सक्रिय थे और शीर्ष नक्सल कैडराें के सीधे संपर्क में रहकर संगठन की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इन आठों नक्सलियों का आत्मसमर्पण अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में फोर्स की रणनीतिक सफलता मानी जा रही है। इससे नक्सलियों का मांद कहे जाने वाले अबूझमाड़ में फोर्स की और पैठ बढ़ेगी। आने वाले समय में बस्तर में शांति स्थापित करने में भी इससे सुरक्षाबलों को मदद मिलेगी।

    एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में एक टेक्निकल टीम का कमांडर, जो हथियार निर्माण का विशेषज्ञ है, साथ ही पीएलजीए बटालियन के प्लाटून 1 और प्लाटून 16 के पांच सदस्य और एक ब्यूरो तकनीकी विभाग का सदस्य भी है, जो नक्सली संगठन में हथियार बनाने का काम करता था। जिन चार महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वे महिला नक्सलियों की महिला दस्ते का नेतृत्व कर चुकी हैं। हालांकि पुलिस ने दो नक्सलियों के अलावा

    छह अन्य नक्सलियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। इनमें महिला नक्सली भी हैं। इन सभी पर आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम था। उन्हाेंने कहा कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य सरकार के पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। सभी नक्‍सल‍ियों काे आज 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान क‍िया है। उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी, जिसमें सुरक्षा, आवास, रोजगार और कौशल विकास जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसआईआर पर तेजस्वी यादव ने दी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी
    Next Article रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      एसआईआर पर तेजस्वी यादव ने दी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

      July 24, 2025

      बिहार की जीएसडीपी में 14.47 प्रतिशत की वृद्धि : सीएजी

      July 24, 2025

      बंगालियों के उत्पीड़न को लेकर ममता बनर्जी बना रही हैं झूठा नैरेटिव : मिथुन चक्रवर्ती

      July 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version