Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वन भूमि पर जुताई कर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला
    Top Story

    वन भूमि पर जुताई कर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशीखुर्द में बुधवार की रात वन की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गई। वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। प्रभारी वनपाल सहित सात वन कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर मनातू पुलिस ने सभी वन कर्मियों को बाहर निकाला, जबकि हमला करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए हैं।

    वन विभाग के अनुसार मनातू के प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा को बुधवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि बंशीखुर्द गांव के गुलेरिया ढोढा में चौकीदार पिंटू कुमार राम फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर से जुताई कर रहा है। सूचना पर सात वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और चौकीदार को रंगे हाथ पकड़ा। ट्रैक्टर को जब्त

    किया, लेकिन इसी बीच चौकीदार पिंटू ने शोर मचा कर ग्रामीणों को जुटा लिया और अचानक हमला बोल दिया। प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा, फॉरेस्टर राजेश गुप्ता, वनरक्षी रंजीत कुमार यादव, इना यादव, मनोज कुमार और ड्राइवर देवशरण महतो की पिटाई शुरू कर दी। ड्राइवर सहित अन्य की वन कर्मियों ने किसी तरह गाड़ी में घुसकर अपनी जान बचाई। हालांकि इसके बाद भी चौकीदार पिंटू सहित अन्य ग्रामीणों ने ड्राइवर और वन कर्मियों की लाठी डंडे से पिटाई की।

    सूचना मिलने पर मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और वन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक की आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। अन्य वनकर्मी का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। इस संबंध में चौकीदार सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।

    जख्मी चालक देवशरण ने गुरुवार सुबह एमएमसीएच में बताया कि बंशी खुर्द गांव में वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई कर अतिक्रमण करने की सूचना मिली थी। वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करने की कोशिश की तो ग्रामीण उग्र हो गए। हमला कर दिया। ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गए। गाड़ी में घुसकर जान बचाई। बाहर रहते तो मौत हो जाती। मनातू थाना पुलिस के आने के बाद उनकी जान बची।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफीफा क्लब विश्व कप 2025: चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह
    Next Article रांची में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, गरीबों की शामत
    shivam kumar

      Related Posts

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

      June 23, 2026

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026

      शहीद दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version