Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाल बताया है। उनके मुताबिक, एंबुलेंस के बदले खाट पर ही मरीजों को अस्पताल तक लाया जाना बताता है कि खाट पर ही स्वास्थ्य सेवाएं भी हैं। चाहे साहिबगंज हो या चतरा या दूसरे जिले, कमोबेश ऐसी स्थिति हर जगह दिख रही है। इस स्थिति में कहा जाये कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ना सिर्फ सरकार पर बल्कि जनता के लिए भी बोझ हैं। बाबूलाल ने साहिबगंज के एक वीडियो को शेयर किया है। इसमें एक पेशेंट को कुछ लोग खटिया पर लादकर अस्पताल लाते दिखते हैं। उनके मुताबिक, साहिबगंज की हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। बीमार किशोरी को खाट पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा और मौत के बाद भी शव ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। परिजन शव को खाट पर रखकर 10 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी अपने करीबी को सौंप दी है। सरकारी अस्पताल के कामकाज में उनका अबोध बेटा भी हस्तक्षेप कर रहा है। ऐसे निकम्मे मंत्री न सिर्फ सरकार पर, बल्कि जनता पर भी बोझ बन चुके हैं।

    उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवाओं की तत्काल समीक्षा करें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त और प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। इससे पूर्व कुछ ही दिन पहले चतरा जिले के प्रतापपुर का फोटो शेयर करते सवाल किया था कि आखिर सरकार की संवेदना कहां मर गयी है? फोटो शेयर करते कहा कि चतरा जिÞले के प्रतापपुर में सड़क और पुल की कमी के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों ने 108 ममता वाहन को बुलाया, लेकिन एंबुलेंस न पहुंच पाने के कारण महिला को सड़क पर ही बच्चा जन्म देना पड़ा। एक तरफ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मरीजों को आॅटो में ठूंसने पर मजबूर कर रहे हैं और उनका बेटा अस्पताल के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहा है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में बैठकर रिम्स-2 के नाम पर आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिश रच रहे हैं। इरफान अंसारी जैसे परिवारवादी नेताओं ने बचपन से ही हर सुख-सुविधा पायी है, इसलिए इन्हें गरीब, दलित और आदिवासी जनता का दर्द नजर नहीं आता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
    Next Article सरना और सनातन की आस्था का केंद्र है तपिंगसरा का सूमीदान सरना मठ
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम

      September 19, 2025

      ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत

      September 19, 2025

      झारखंड: 30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन
      • मोदी ने उठा दिया बिहार में घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलाव का मुद्दा
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version