Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हॉलीवुड अभिनेता मैल्कम-जमाल वार्नर का 54 वर्ष की आयु में निधन
    दुनिया

    हॉलीवुड अभिनेता मैल्कम-जमाल वार्नर का 54 वर्ष की आयु में निधन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सैन जोस (कोस्टा रिका)। मध्य अमेरिका स्थित कोस्ट रिका में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हॉलीवुड अभिनेता मैल्कम-जमाल वार्नर नहीं रहे। 54 वर्षीय वार्नर समुद्र में तैरते वक्त तेज लहरों की चपेट में आ गए। सांस रुकने की वजह से उनकी जान चली गई। कोस्टा रिका पुलिस ने रविवार को लिमोन शहर के कोक्लेस बीच के पास उनके शव की पहचान की।

    सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, वार्नर के परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। अस्सी के दशक के टीवी पर ‘थियो’ बनकर उन्होंने खास पहचान बनाई थी। मात्र 14 साल की उम्र में धारावाहिक ‘द कॉस्बी शो’ में उन्होंने आम मध्यमवर्गीय अश्वेत युवा की जिंदगी को पर्दे पर जिया। न्यू जर्सी के मूल निवासी वार्नर ने नौ साल की उम्र में अभिनय करना शुरू किया और ‘फेम’ जैसे शो में नजर आए। उन्हें 1984 से 1992 तक चलने वाले द कॉस्बी शो में बिल कॉस्बी और फिलिसिया रशद के किरदारों, हीथक्लिफ और क्लेयर हक्सटेबल के इकलौते बेटे की भूमिका मिली।

    वार्नर को 1986 में द कॉस्बी शो में प्राइम टाइम एमी के लिए नामांकित किया गया। उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगा। उन्होंने 2015 में ‘जीसस चिल्ड्रन’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक प्रदर्शन का पुरस्कार जीता। उन्हें 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्पोकन वर्ड पोएट्री एल्बम के लिए सराहना मिली। उन्हें इसके लिए ग्रैमी के लिए भी नामांकित किया गया था। वार्नर ने ‘टच्ड बाय एन एंजेल’, ‘कम्युनिटी’, ‘की एंड पील’, ‘सूट्स’, ‘सन्स ऑफ एनार्की’ और ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी’ जैसे शो में काम किया है।

    ‘रीड बिटवीन द’ शो में उनके साथ काम करने वालीं ट्रेसी एलिस रॉस ने कहा, “मैं तुमसे प्यार करती हूं, मैल्कम। पहली बार मैं तुमसे थियो के रूप में दुनिया के सामने मिली। फिर तुम मेरे पहले टीवी पति बने। मेरा दिल बहुत दुखी है। तुम कितने अच्छे अभिनेता और दोस्त थे। तुम मन सदैव पवित्र रहा। तुम्हारे परिवार को अकल्पनीय क्षति के लिए मुझे बहुत दुख है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओली सरकार से नाराज कांग्रेस के सात नेताओं का गठबंधन पर पुनर्विचार करने की मांग
    Next Article ओली ने पार्टी नेताओं को दी चेतावनी, कहा – विद्या भंडारी के पक्ष में बोलना बंद करो
    shivam kumar

      Related Posts

      2018 विमान हादसा : अदालत ने यूएस-बांग्ला एयरलाइंस को 17 नेपाली परिवारों को मुआवजा देने का आदेश दिया

      July 22, 2025

      बांग्लादेश विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हुई, 78 घायल, पांच की हालत नाजुक

      July 22, 2025

      ओली ने पार्टी नेताओं को दी चेतावनी, कहा – विद्या भंडारी के पक्ष में बोलना बंद करो

      July 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का खत्म हुआ नापाक साम्राज्य, चला रहा था अंतरराष्ट्रीय रैकेट
      • झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
      • विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
      • विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
      • झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version