Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सियाचिन में शहीद हुए जवान हरिओम का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
    देश

    सियाचिन में शहीद हुए जवान हरिओम का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए राजगढ़ जिले के ग्राम टूटियाहैड़ी निवासी सिपाही हरिओम नागर (22) का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को विशेष विमान से भोपाल पहुंचा। भोपाल एयरपोर्ट पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला तथा अपर जिला दण्डाधिकारी अंकुर मेश्राम ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत माँ के इस वीर सपूत को नमन किया। इसके बाद सेना के वाहन से सोमवार रात को ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां मंगलवार को सुबह 11 बजे सैन्य सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    राजगढ़ जिले के सारंगपुर में टूटियाहेड़ी गांव के अग्निवीर हरिओम नागर (22) सियाचिन में भारत-पाक सीमा पर 13,000 फीट की ऊंचाई पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रविवार (20 जुलाई) को सुबह लगभग 9 बजे अचानक हुए भूस्खलन में एक विशाल शिला उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है।

    मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने सोमवार को शहीद के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। हरिओम के बलिदान को देश की शान बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर में अपना कर्तव्य पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिक हरिओम नागर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं। मध्य प्रदेश की माटी के वीर सपूत का सर्वोच्च बलिदान मां भारती की सेवा और रक्षा के लिए सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिए भी प्रार्थना की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2018 विमान हादसा : अदालत ने यूएस-बांग्ला एयरलाइंस को 17 नेपाली परिवारों को मुआवजा देने का आदेश दिया
    Next Article हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप, राज्य में लगातार हो रही भू-गर्भीय हलचल
    shivam kumar

      Related Posts

      नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ

      September 18, 2025

      मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

      September 18, 2025

      शहरी बंगाल में बाल विवाह का खतरा ज्यादा, ग्रामीण इलाकों में जागरूकता बेहतर

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version