रांची। झारखंड में अब तक सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। यह आंकड़ा मौसम विभाग का 1 एक जून से 27 जुलाई तक का है। विभाग के अनुसार झारखंड में 467.4 के मुकाबले 727 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 130 मिमी अधिक दर्ज की गईं है।

वहीं रांची में 99 प्रतिशत, सरायकेला खरसावां में 111 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 81 प्रतिशत, पलामू में 80 प्रतिशत, लातेहार में 98 प्रतिशत, खूंटी में 71 प्रतिशत और रामगढ़ में 70 प्रतिशत बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राज्य के विभिन्न जिलों में मध्यम से हल्के दर्ज की बारिश होने की संभावना है। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे।

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.8 मिमी, जमशेदपुर में 30.7, 31, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version