Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»एनआरसी नोटिस पर ममता का आरोप-बंगाल के लोगों की पहचान मिटाने की साजिश
    देश

    एनआरसी नोटिस पर ममता का आरोप-बंगाल के लोगों की पहचान मिटाने की साजिश

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम के फॉरेनर्स ट्राइब्यूनल द्वारा कूचबिहार निवासी उत्तम कुमार ब्रजवासी को भेजे गए एनआरसी नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला करार देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    ममता बनर्जी ने कहा कि कूचबिहार के दिनहाटा इलाके के रहने वाले उत्तम कुमार ब्रजवासी पिछले 50 वर्षों से बंगाल में रह रहे हैं, उन्हें असम की एनआरसी ट्राइब्यूनल से “विदेशी/अवैध प्रवासी” होने के शक में नोटिस भेजा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तम कुमार के पास सभी वैध पहचान-पत्र मौजूद होने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है, जो पूरी तरह असंवैधानिक और अमानवीय है।

    मंगलवार को अपने एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अकेली घटना नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा बंगाल में एनआरसी थोपने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। ममता ने इसे हाशिये पर खड़े समुदायों को डराने और उन्हें वोट के अधिकार से वंचित करने का सुनियोजित प्रयास बताया।

    मुख्यमंत्री ने सभी विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि इसके खिलाफ सभी लोकतांत्रिक ताकतों को एकसाथ आकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय संविधान को तोड़ने की कोशिश की जाएगी तो बंगाल कभी चुप नहीं बैठेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का जोधपुर में निधन
    Next Article अमरनाथ यात्रा के लिए 7500 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना
    shivam kumar

      Related Posts

      कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री

      August 23, 2025

      उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, एक युवती की मौत, एक लापता

      August 23, 2025

      केंद्रीय मंत्री गडकरी आज जबलपुर प्रवास पर, मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version