Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में किडनैप छात्रा रामगढ़ से बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी
    Top Story

    रांची में किडनैप छात्रा रामगढ़ से बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची से अपहृत स्कूली छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। लड़की को रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस के डर से अपराधी लड़की को सड़क पर फेंक कर भाग गए। पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही है। रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने लड़की की बरामदगी की पुष्टि की है। लड़की की बरामदगी में मांडू थाना प्रभारी सदानंद की बहादुरी देखने को मिली। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि रांची पुलिस से लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी। जिसके बाद पूरी रामगढ़ पुलिस सड़क पर निगरानी कर रही थी। इसी बीच मांडू और कुजू के बीच एक कार 150 किलोमीटर की रफ्तार से भागती हुई दिखाई दी। मांडू थाना प्रभारी सदानंद ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

    थाना प्रभारी ने तान दी पिस्टल
    पुलिस को पीछा करते देख अपराधी कार को और भी तेज भगाने लगे। इसी बीच कार भागते हुए एक भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने अपनी कार से अपराधियों पर टक्कर भी मारी। लेकिन अपराधी नहीं रुके। इसके बाद थाना प्रभारी सदानंद ने अपनी पिस्तौल निकाली और अपराधियों पर निशाना साधा। इसी दौरान उन्होंने कार की पिछली सीट पर छात्रा को देखा, जिसे अपराधियों ने बंधक बना रखा था। जिसके बाद थाना प्रभारी ने छात्रा को गोली लगने के डर से गोली नहीं चलाई। हालांकि, उनकी पिस्तौल और बाकी पुलिस के डर से अपराधियों ने छात्रा को चलती कार से कुजू में बैंक के पास सड़क पर फेंक दिया। एसपी ने बताया कि छात्रा बिल्कुल सुरक्षित है। पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही है। हजारीबाग पुलिस भी इसमें सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी मास्क पहने हुए थे। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर इडी की छापेमारी
    Next Article पटना में यूनियन बैंक की एक शाखा में लगी आग, काेई हताहत नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल

      July 30, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 38.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 30, 2025

      विक्षिप्त युवक ने तोड़े कई वाहनों के शीशे

      July 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version