Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला
    Jharkhand Top News

    विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे के अद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के चलते टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन कार्यों के कारण टाटानगर के यात्रियों को भी अगले सप्ताह काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

    शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक आसनसोल-अद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 14 और 16 जुलाई को रद्द रहेगी। टाटानगर से चलने वाली टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर 14, 17 और 20 जुलाई को अद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

    इसके अलावा 15 और 19 जुलाई को आसनसोल-टाटानगर मेमू पैसेंजर अद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी। इसी तरह, आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर भी इन तारीखों को अद्रा से ही रवाना होगी। भोजुडीह-चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन 14 और 18 जुलाई को महूदा से ही चलेगी तथा वहीं पर समाप्त होगी।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह भी कहा है कि विकास कार्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleददई दुबे का पार्थिव शरीर पहुंचा पलामू, कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article केंद्रीयमंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी
    shivam kumar

      Related Posts

      राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      July 12, 2025

      वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

      July 12, 2025

      ददई दुबे का पार्थिव शरीर पहुंचा पलामू, कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि

      July 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड भाजपा को मिला अमित शाह का बूस्टर डोज
      • बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
      • राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version