Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
    देश

    वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुस्लिम महिलाओं ने ढोलक की थाप पर प्रधानमंत्री के लिए गाए गीत
    भारतीय संस्कृति, परम्परा व उच्च चरित्र का प्रतीक है सिन्दूर: नाजनीन
    वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर मुस्लिम महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखियां भेजी हैं। मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर के लोगो के साथ सितारा व गोटा आदि से सजाकर यह राखियां अपने हाथाें से बनाई हैं।मुस्लिम महिलाओं ने राखी भेज कर प्रधानमंत्री के विरोधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वो मोदी से रिश्तों से बंधी हैं।

    बुधवार काे मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लमही स्थित सुभाष भवन में जुटी मुस्लिम महिलाओं ने ढोलक की थाप पर प्रधानमंत्री के लिए गीत गाये। इस माैके पर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को घुटने पर लाकर बहन बेटियों का सिन्दूर उजाड़ने वालों को सबक सिखाया। उन्हाेंने कहा कि सिन्दूर की कीमत एक भाई से बढ़कर और कौन जान सकता है, जो हर कीमत पर अपनी बहन के सम्मान और उसके सिन्दूर की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। सिन्दूर भारत की महान संस्कृति, परम्परा और उच्च चरित्र का प्रतीक है।

    नाजनीन ने कहा कि जो भारत की संस्कृति को मानता ही नहीं, जिनके घरों में सिन्दूर का सम्मान नहीं है, ऐसे लाेग इसका विरोध करके पाकिस्तान को लाभ पहुचायेंगे। ऑपरेशन सिन्दूर का विरोध करना राष्ट्रद्रोह है। सेना से गोपनीय बातों को पूछना दुश्मनों को लाभ पहुंचाने की तरह है।

    विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की लाज रखी। जिन्हाेंने सिन्दूर उजाड़ा था, उनको दोजख में भेज दिया। प्रधानमंत्री एक भाई की तरह बहनों का ख्याल रखते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से हर वर्ष संस्थान की ओर से नरेन्द्र मोदी को राखी भेजी जा रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी पर डॉक्टरेट करने वाली डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि भारत के इतिहास का गौरवशाली पल था, जब ऑपरेशन सिन्दूर सफल हुआ। तीन तलाक खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार प्रधानमंत्री मोदी ने दिया और ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये पाकिस्तान के आतंकियों को यह संदेश दिया कि एक भी बहन का सिन्दूर उजड़ा तो पूरा पाकिस्तान उजाड़ दिया जाएगा।

    कार्यक्रम में खुर्शीदा बानो, नगीना बेगम, डॉ मृदुला जायसवाल, आसमा ज़बी, महरुननिश, राेशनजहां, मुन्नी, गुलशन बानो, नरगिस, जमीला, रुखसार, रमता, सुनीता, मैना, पार्वती, सरोज ने भागीदारी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
    Next Article हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
    shivam kumar

      Related Posts

      गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

      July 30, 2025

      वायनाड हादसे के पीड़ितों का कर्ज माफ करे केंद्रः प्रियंका गांधी

      July 30, 2025

      बंगाल के दंपति पर साइबर ठगी के 900 केस, बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी

      July 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version