Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
    देश

    गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गिरफ्तार शमा परवीन के पाकिस्तानी संपर्क मिले
    गांधीनगर। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन अलकायदा से कथित संबंधों के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरु से 30 साल की महिला शमा परवीन को गिरफ्तार किया है। एटीएस का दावा है कि शमा परवीन एक्यूआईएस (भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा) के ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल का हिस्सा थी। एटीएस ने बताया है कि शमा परवीन मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है। यह इस मॉड्यूल की पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले इस मॉड्यूल के चार आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं।

    गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने शमा की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला का पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। वो ऑनलाइन आतंकवादी मॉडल पर काम करती है। गुजरात एटीएस के अनुसार, शमा परवीन इस पूरे मॉड्यूल की मुख्य साजिशकर्ता थी और लोगों को कट्टरपंथी बनाकर आतंकवादी गतिविधियों के लिए तैयार कर रही थी।

    शमा अविवाहित है और बेरोजगार है। वह सोशल मीडिया के जरिए अलकायदा के टेरर मॉड्यूल को आगे बढ़ा रही थी। गुजरात एटीएस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद बताया कि शमा परवीन सोशल मीडिया पर दो फेसबुक और एक इंस्टाग्राम अकाउंट से जिहाद फैला रही थी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। गुजरात एटीएस के अनुसार 22 जुलाई को चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था जो अलकायदा से जुड़े थे। इन आतंकियों से पूछताछ में शमा परवीन की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद शमा परवीन को रडार पर लिया गया। एटीएस ने उसको बेंगलुरु से गिरफ्तार किया।

    एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि शमा परवीन जिहादी मानसिकता और गजवा ए हिंद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाकर हिंसा फैलाने का काम करती थी। बेंगलुरु में कुछ साल से ही परिवार के साथ रहती थी लेकिन अपने कमरे से जल्दी बाहर नहीं आती थी। शमा परवीन व्हाट्सएप के जरिए कई पाकिस्तानी अकाउंट्स के संपर्क में थी। इसे किसी प्रकार की कोई फंडिंग थी या इसके साथ अन्य कौन जुड़ा है, इसकी अब जांच की जाएगी। महिला को गिरफ्तार कर अहमदाबाद लाया गया है। रिमांड लेकर डिटेल जांच की जाएगी।

    गुजरत एटीएस के अनुसार शमा परवीन बेंगलुरु के आरटी नगर में रह रही थी। वह इंस्टाग्राम अकाउंट strangers_nation02 और फेसबुक पेज “Strangers of The Nation” और “Strangers of The Nation 2” को चला रही थी। इनका उपयोग अल-कायदा नेता मौलाना असीम उमर के जिहादी भाषणों को फैलाने के लिए किया जाता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवायनाड हादसे के पीड़ितों का कर्ज माफ करे केंद्रः प्रियंका गांधी
    Next Article वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
    shivam kumar

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      वायनाड हादसे के पीड़ितों का कर्ज माफ करे केंद्रः प्रियंका गांधी

      July 30, 2025

      बंगाल के दंपति पर साइबर ठगी के 900 केस, बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी

      July 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version